Move to Jagran APP

छठी माइ आइली, अपने हरवा कार्तिक महिना में..

औद्योगिक नगरी बुधवार की शाम छठ पूजा के रंग में रंगी नजर आई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 08:29 PM (IST)
छठी माइ आइली, अपने हरवा कार्तिक महिना में..
छठी माइ आइली, अपने हरवा कार्तिक महिना में..

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : औद्योगिक नगरी बुधवार की शाम छठ पूजा के रंग में रंगी नजर आई। छठी माइ आइली अपने हरवा कार्तिक महीना में, गाय के गोबरा से अंगना लिपायै भौरनी दुआर आरे चढ़ते कार्तिकवा ऐ दीनानाथ और मइया के महिमा सुनओ सखी जग में बा अपार, हे करेली छठ बरतिया तू केकरा लागे, केरवा जे फरेला घवद से उस पार, साथ ही ओह परसुगा मंडराय, मेरी छठी मइया जैसे परंपरागत गीतों से माहौल गुंजायमान था और शाम को जैसे ही सूर्य अस्त होने को आया, तब अस्ताचलगामी सूर्य देव को अ‌र्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं ने नमस्कार करते हुए परिवार, समाज व देश की खुशहाली की कामना कर छठ पूजा संपन्न की।

loksabha election banner

शहर में विभिन्न छठ घाट पर दोपहर बाद से श्रद्धालुओं ने जुटना शुरू कर दिया था। बहुत से लोग ढोलों की थाप पर झूमते हुए छठ घाट पहुंचे थे। घाट में खड़े होकर लोगों ने छठ पूजा की। घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। शहर में मुख्य आयोजन सूरजकुंड रोड पर सिद्धदाता आश्रम के पास मैदान पर था, जहां भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ और प्रवासी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथ मौजूद रहे। धनखड़ ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

कार्यक्रम में बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महामंत्री एमसी मित्तल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी, शिशिर सिन्हा, संजय कुमार सिंह, आचार्य सर्वेशानंद, दिलीप तिवारी, प्रणव शुक्ला तथा सजन झा ने अतिथियों का स्वागत किया। कई श्रद्धालुओं ने घरों की छतों पर कृत्रिम तालाब बनाए और छठ पूजा की। इस बार कोरोना संक्रमण का प्रभाव न होने के कारण लोगों में छठ पूजा को लेकर अत्साह नजर आ रहा था। कई जगह छठ घाटों पर महिलाओं ने एक, दूसरे को सिदूर लगा कर शुभकामनाएं दी।

मिथिलांचल युवा मंडल की ओर से गांधी कालोनी के पार्क में मंडल के अध्यक्ष आरएस गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार तथा अर्जुन सिंह की देखरेख में आयोजन हुआ। अखिल भारतीय पूर्वांचल विकास परिषद ने यहां तीन नंबर पुलिया के पास छठ पूजा का आयोजन किया। इस मौके पर रामसूरत तिवारी, दीपक दूबे तथा राहुल के छठ मैया के गीत प्रस्तुत किए। पार्षद मनोज नासवा, मनवीर भडाना तथा समाजसेवी कविद्र चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। वार्ड नंबर 36 की कमेटी ने त्रिखा कालोनी, बल्लभगढ़ के शिव महावीर पार्क में छठ पूजा आयोजन किया। पार्षद दीपक यादव के सहयोग से किए गए इस आयोजन में सदस्य हेमराज शर्मा ने भी सेवाएं दीं। आरपीएस सवाना में रही छठ की धूम

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना में पूर्वांचल सेवा संगठन द्वारा आयोजित छठ महापर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल सेवा संगठन के महासचिव शरद तिवारी, उपाध्यक्ष नीलमणि तथा कार्यकारिणी के सदस्य विकास झा, शशिरंजन, अनिमेष मिश्रा, एसके सिन्हा, अनिल चंद्रा, बीपी श्रीवास्तव तथा संजय झा का सहयोग रहा। सेक्टर-84, पार्क एलीट प्रीमियम सोसायटी में आरडब्ल्यूए के प्रधान अवनिद्र दत्त तिवारी के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। घर में बना ठेकुआ का प्रसाद

श्रद्धालु दिन भर घरों में ठेकुआ का प्रसाद बनाने में जुटे रहे। सैनिक कालोनी निवासी प्रो.ममता कुमारी ने अपने पति संजय कुमार, बेटे अक्षय कुश और बेटी शालिनी कुश के साथ मिलकर ठेकुआ बनाया और छठ पूजा की थाली में शामिल किया। एसजीएम नगर निवासी तेजबहादुर सिंह तथा कल्पना सिंह ने भी प्रसाद तैयार किया। विधायक भी सक्रिय रहे

छठ पूजा में विधायक राजेश नागर ने प्राचीन छठ पूजा समिति, छठ पूजा समिति बसंतपुर, सूर्या विहार तथा विनय नगर में आयोजित छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया और पूर्वांचल वासियों को शुभकामनाएं दीं। उनके साथ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, लोकेश बैसला, हितेश, विक्रम कपूर, शीशराम अवाना, बृज किशोर ओझा मौजूद थे। विधायक नीरज शर्मा भोजपुरी अवधी समाज की ओर से डबुआ कालोनी में आयोजित छठ पूजा में पहुंचे। समाज के चेयरमैन रमाकांत तिवारी और संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने नीरज शर्मा का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायक विरेंद्र शर्मा, मंटू सिंह संगम, सूरज कुमार शर्मा ने गीतों से रंग जमाया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप नवादा कालोनी, पटेल चौक, बौध विहार तथा भोजपुरी अवधी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उनके साथ वार्ड-16 के पार्षद राकेश भडाना, ओमप्रकाश गौड़, बीके पांडेय तथा राकेश पंडित मौजूद रहे। पिछले वर्ष हमने घरों में ही छठ पूजा की थी। इस बार छठ मैया की कृपा से कोरोना घटा है, तो हमें घाटों पर आकर पूजा करने का मौका मिला है।

-ममता देवी। छठ हमारी संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे पर्व, त्योहार समाज को आपस में जोड़ते हैं। इस दिन घाटों की छटा देखते ही बनती है।

-बीके पांडेय, अध्यक्ष, अखिल भारतीय पूर्वांचल परिषद। इस बार कोरोना टला है, मां की कृपा से बड़े पैमाने पर छठ का आयोजन हो पाया है। हम छठ मैया से यही प्रार्थना करते हैं कि आगे भी समाज बीमारियों से बचा रहे।

-पप्पू त्रिपाठी। मैंने छठ का व्रत रखा है। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ व्रत का समापन होगा। इसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

-विनीता देवी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.