अहाता मालिक गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग के सोहना टी-प्वांट पर चल रहे अहाते पर छापा मार कर मालिक को लाइसेंस की फीस जमा न कराने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 09:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 09:00 PM (IST)
जांस, बल्लभगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग के सोहना टी-प्वाइंट पर चल रहे अहाते पर छापा मार कर मालिक को लाइसेंस की फीस जमा न कराने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यह अहाता विशाल गुप्ता के नाम से खोला हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक वेद प्रकाश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि विशाल ने अहाता के लाइसेंस की फीस जमा नहीं कराई है और अहाता चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर अहाता पर छापामार कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें