ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज
एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दहेज लाने के लिए उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की जबकि पति सास और देवर तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:18 AM (IST)
बल्लभगढ़: एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जबकि पति, सास और देवर तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने उसकी शिकायत पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने और अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। शिकायतकर्ता थाना शहर क्षेत्र की रहने वाली है। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें