अवैध खनन के आरोप में दो पर केस दर्ज
सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद मंझावली के पास यमुना में अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM (IST)
जासं, तिगांव: सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद मंझावली के पास यमुना में अवैध खनन के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम को देखकर ये लोग मौके से भाग गए। थाना तिगांव पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गांव मंझावली के पास कुछ लोग यमुना में अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, तो ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया और अज्ञात के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें