विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के प्रॉपर्टी कारोबारी की थाईलैंड में हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों के साथ गए थे घूमने

Published: Tue, 31 Mar 2026 07:13 PM (IST)

फरीदाबाद के रोटरी क्लब सेंट्रल के पूर्व प्रधान और प्रॉपर्टी कारोबारी इंद्रपाल सिंह (आईपी सिंह) का थाईलैंड में दिल का ...और पढ़ें

प्रॉपर्टी कारोबारी इंद्रपाल सिंह की फाइल फोटो।

प्रॉपर्टी कारोबारी इंद्रपाल सिंह की फाइल फोटो।

HighLights

  1. फरीदाबाद के कारोबारी इंद्रपाल सिंह का थाईलैंड में निधन

  2. शॉपिंग मॉल में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

  3. रोटरी क्लब के सदस्यों संग गए थे घूमने

सुशील भाटिया, फरीदाबाद। रोटरी क्लब सेंट्रल के पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह की आज थाईलैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में इंद्रपाल सिंह को आईपी सिंह के नाम से जाना जाता है। वह प्रॉपर्टी कारोबारी थे और रोटरी क्लब के 14 परिवारों के 32 सदस्य एक साथ थाईलैंड में घूमने गए थे।

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर को रोटरी क्लब के चार परिवार थाईलैंड के फुकैट शहर में एक शापिंग मॉल में शॉपिंग के लिए गए थे, बाकी साथी होटल में ही रूक गए। मॉल में प्रवेश करते ही इंद्रपाल सिंह अचेत होकर गिर पड़े। हार्ट अटैक आया और कुछ ही पल में उनका निधन हो गया।

आईपीसी के साथ उसे समय उनकी धर्मपत्नी हरविंदर कौर भी साथ थीं। इन सभी को तीन अप्रैल को लौटना था। रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री राकेश तलवार, रोटेरियन एचके बत्रा, रोटेरियन एचएल भूटानी, उद्योगपति एसएस बांगा, रोटेरियन बीआर भाटिया, लायन संजीव ग्रोवर, बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटिया, उद्योगपति राज भाटिय़ा ने आईपी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।