अग्रवाल कॉलेज में छात्र नेता पर बरसाईं गोलियां
जासं, बल्लभगढ़ : अग्रवाल कॉलेज में छात्र नेता गांव मुजैड़ी निवासी शुभम कपासिया पर बाहर से अ
जासं, बल्लभगढ़ : अग्रवाल कॉलेज में छात्र नेता गांव मुजैड़ी निवासी शुभम कपासिया पर बाहर से आए कुछ लड़कों ने गोलियां बरसा दीं। शुभम को पैर में एक गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद कॉलेज के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र शुभम कपासिया कॉलेज के छात्र अध्यक्ष हैं। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कुछ लड़कों से कॉलेज की पहली मंजिल पर शुभम की कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उन लड़कों ने शुभम पर गोलियां चला दीं। शुभम गोली चलने से अपनी जान बचाकर भागे, तो हमलावर उनके पीछे गोलियां चलाते हुए दौड़े। सूचना है कि उन्होंने पांच राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली शुभम के पैर में लगी। हमलावर कॉलेज के छात्र ना होकर बाहरी तत्व बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी एसीपी प्रीतपाल, एसीपी बल्लभगढ़ बलवीर ¨सह, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65, ऊंचा गांव की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को दो गोलियों के खोल मिले हैं।
शुभम को घायल अवस्था में सेक्टर-8 सर्वोदय में भर्ती है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। शुभम से बयान लेने के बाद ही हमलावरों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
-प्रीतपाल ¨सह, एसीपी व थाना शहर प्रभारी