Move to Jagran APP

आरोपितों को बिना गिरफ्तार किए लौट गई असम पुलिस

धोखाधड़ी के मामले में बिना आरोपितों को गिरफ्तार किए असम पुलिस को वापस लौटना पड़ा। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 08:59 PM (IST)
आरोपितों को बिना गिरफ्तार किए लौट गई असम पुलिस

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : धोखाधड़ी के मामले में बिना आरोपितों को गिरफ्तार किए असम पुलिस को वापस लौटना पड़ा। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

loksabha election banner

गुवाहाटी के रहने वाले अविनाश ¨सगला के तीन बच्चे हैं। इनमें उनका बड़ा बेटा फरीदाबाद में रहता है। यहां आने जाने के दौरान उनकी जानकारी सेक्टर-9 के रहने वाले एक व्यक्ति से हो गई। अविनाश ¨सगला ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए मकान बनवाना था। जमीन के लिए वर्ष 2016 में उन्होंने कुछ लोगों 25 लाख रुपये दिए थे। इस दौरान उन्होंने कई बार इनसे संपर्क कर जगह दिलवाने के लिए कहा, मगर वे हर बार टालते रहे। कुछ माह पहले उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें 25 लाख रुपये का चेक दे दिया। उन्होंने वह चेक अपने खाते में डाला तो पता चला कि आरोपियों ने उसका भुगतान रुकवा दिया। इस पर उन्होंने चारों के खिलाफ गुवाहाटी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। बृहस्पतिवार को असम पुलिस चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट लेकर आई थी। सेक्टर-सात थाना पुलिस के सहयोग से सेक्टर-9 स्थित आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन घर की महिलाएं बाहर आ गई और हंगामा करने लगी। महिला पुलिस साथ में न होने के कारण पुलिस टीम वहां काफी देर खड़ी रही। महिला पुलिस के आने पर जब तक पुलिस टीम घर में दाखिल हुई, तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। देर शाम तक असम पुलिस सेक्टर-9 में आरोपियों के घर के आसपास डेरा डाले रखा, मगर आरोपियों का कुछ पता नहीं चला, जिस पर पुलिस लौट गई। असम पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई और यहां से वापस लौट गई है। कितनी राशि का सौदा किया था, ये भी असम पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। पुलिस के पास अदालत से गिरफ्तारी वारंट थे।

-दिनेश कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.