विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजेसर में निर्माणाधीन इमारत में हादसा: वेल्डिंग पैनल टूटा, तीन श्रमिक गंभीर घायल

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:48 PM (IST)

फरीदाबाद के मुजेसर गांव में एक निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर वेल्डिंग करते समय पैनल टूटने से तीन मजदूर ...और पढ़ें

मुजेसर में निर्माणाधीन इमारत में हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

मुजेसर में निर्माणाधीन इमारत में हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. मुजेसर में निर्माणाधीन इमारत में वेल्डिंग पैनल टूटा।

  2. हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। गांव मुजेसर में एक निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर वेल्डिंग का काम करते समय पैनल टूटने से तीन मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

ठेकेदार ने दी हादसे की जानकारी 

ठेकेदार असरद ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर ब्लिंकिट का स्टोर बनाया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड लगाने सहित अन्य काम किया जा रहा था।

इसी दौरान मजदूरों के काम करने के लिए लगाया गया पैनल अचानक टूट गया, जिससे तीनों मजदूर नीचे गिर गए। बताया गया कि गिरने के दौरान मजदूर नीचे लगी टीन शेड पर जा गिरे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

होगी नियमानुसार कार्रवाई 

घायलों की पहचान मुजसिर, साहिब और फहीम के रूप में हुई है। सेक्टर-सात चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से हादसे की सूचना मिली है। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में फीकी पड़ी दीपावली, मोहाना नदी की तेज कटान में समाए आशियाने