Move to Jagran APP

यमुना में आई बाढ़ से 848 एकड़ फसल बर्बाद

यमुना में आई बाढ़ से जिले में हुई फसल बर्बाद की रिपोर्ट विशेष गिरदावरी से तैयार करके उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेज दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 08:57 PM (IST)
यमुना में आई बाढ़ से 
848 एकड़ फसल बर्बाद
यमुना में आई बाढ़ से 848 एकड़ फसल बर्बाद

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: यमुना में आई बाढ़ से जिले में हुई फसल बर्बाद की रिपोर्ट विशेष गिरदावरी से तैयार करके उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेज दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 848 एकड़ भूमि की फसल बर्बाद हुई है। किसानों को फसल बर्बाद होने से काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। यमुना में जुलाई की शुरुआत में तीन दिन तक लगातार बाढ़ जैसे हालात बने रहे थे। इन हालात में पानी काफी खेतों में जमा हो गया था और यमुना के तल में लगी हुई फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। यमुना में आई बाढ़ से हुए फसल के नुकसान को लेकर प्रदेश के प्राकृतिक आपदा एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने प्रभावित गांवों की विशेष गिरदावरी करने के आदेश दिए थे। आदेश के तहत सभी गांवों के हल्का पटवारियों ने बाढ़ से प्रभावित रकबे का दौरा करके रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 14 गांवों में नुकसान बताया गया है। गांव का नाम और बर्बाद हुई फसल

loksabha election banner

1.छांयसा-धान-कपास-सब्जियां

2.मकनपुर-धान-सब्जियां

3.शाहजहांपुर-धान-कपास-सब्जियां

4.लतीफपुर- कपास-धान-सब्जियां-बाजरा

5.जाफरपुर माजरा छांयसा-धान

6. साहुपुरा खादर-धान-कपास-सब्जियां

7.मोहियापुर-धान-कपास-सब्जियां

8.पन्हैड़ा खुर्द-धान

9.नरियाला-धान

10.नरहावली-धान

11.महमदपुर-धान

12.अटेरना-धान

13.जवां-धान

14.हीरापुर-धान यमुना में आई बाढ़ के नुकसान की रिपोर्ट विशेष गिरदावरी के बाद सरकार को भेज दी है। फिलहाल गांव के रकबे की रिपोर्ट भेजी है। प्रभावित किसानों की संख्या का पता तब ही चल पाएगा, जब मुआवजा बांटा जाएगा।

-डॉ. नरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, फरीदाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.