साइकिल यात्रा से प्रदेश में आ रहा परिवर्तन : डॉ.तंवर
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर की हरियाणा बचाओ परि
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर की हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ के संदेश के साथ शुरू हुई साइकिल यात्रा का पांचवां चरण बुधवार से फरीदाबाद से शुरू हुआ। सूरजकुंड रोड शुरू हुई यात्रा बड़खल चौक, सैनिक कॉलोनी, एनआइटी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों से निकली। सूरजकुंड में पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के पुत्र मनमोहन भड़ाना ने गुटबाजी से दूर होकर डॉ.अशोक तंवर का अपने फार्म हाउस पर आयोजित सभा में अभिनंदन किया। मनमोहन भड़ाना को रणदीप सुरजेवाला के गुट में माना जाता है। मनमोहन ने डॉ.तंवर को साइकिलें भी भेंट की।
जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ.तंवर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। डीजल-पेट्रोल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं, इससे महंगाई बढ़ रही है। तंवर ने स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में शामिल करनाल व फरीदाबाद पर चारों ओर गंदगी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बदरपुर फ्लाईओवर, आइएमटी, सिक्स लेन हाईवे व मेट्रो परियेाजनाएं कांग्रेस सरकार की ही देन हैं, जिसने फरीदाबाद के एक विकास को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही 'साइकिल यात्रा' से परिवर्तन आ रहा है, लोगों का मन बदल रहा है। इससे भाजपा के कर्ताधर्ता ¨चतित हैं। साइकिल दौड़ रही है और सबको जोड़ रही है, चंडीगढ़ व दिल्ली में कब्जा करने के बाद ही यह यात्रा रुकेगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एसी. चौधरी, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा नरुला, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी मौजूद थे।