विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेट्रो यात्रियों के लिए अलर्ट, कभी भी बंद हो सकते हैं स्टेशन के गेट; DMRC ने जारी की एडवाइजरी

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:03 AM (IST)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों ...और पढ़ें

वायलेट लाइन पर राजा नाहर सिंह महल मेट्रो स्टेशन के निकासी-प्रवेश द्वार का सोमवार दोपहर का दृश्य। फोटो: जागरण

वायलेट लाइन पर राजा नाहर सिंह महल मेट्रो स्टेशन के निकासी-प्रवेश द्वार का सोमवार दोपहर का दृश्य। फोटो: जागरण

HighLights

  1. सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर मेट्रो नियंत्रण स्थिति बदल सकती है

  2. यात्रियों को DMRC की वेबसाइट पर अपडेट जांचने की सलाह

  3. दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के कारण अस्थायी गेट बंद किए गए

सुधीर बैसला, फरीदाबाद। दिल्ली एवं एनसीआर में मेट्रो यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए इन दिनों सावधान रहने की जरूरत है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से सोमवार शाम को नई एडवाइजरी जारी की है कि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के स्टेशन कभी बंद, कभी चालू हो रहे हैं।

डीएमआरसी प्रवक्ता हिमांशु के मुताबिक हम नहीं जानते, गृह मंत्रालय की ओर से कब आदेश आ जाएं कि कोई गेट बंद करना है। स्थिति यही है कि सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों पर अस्थायी तौर पर गेट बंद व खुल रहे हैं, तो यात्रियों को पूरी जानकारी लेकर यात्रा करनी चाहिए।

मेट्रो यात्रा से पहले अपडेट लेने की सलाह

डीएमआरसी की तरफ से यात्रियों के लिए जारी गाइडलाइन में निर्देश दिया गया है कि वे मेट्रो की ऑफिशियल वेबसाइट, एक्स और लिंक्डइन पर अपडेट लेते रहें।

स्मरण रहे, फरीदाबाद-पलवल से वायलेट लाइन पर रोजाना करीब 4.5 लाख यात्री दिल्ली आते-जाते हैं। इनमें नौकरीपेशा लोग, छात्र, दिल्ली में खरीदारी करने वाले और व्यवसायी वर्ग शामिल हैं।

सुरक्षा कारणों से बंद हो रहे स्टेशन

बता दें, दिल्ली में इन दिनों सीजेपी व विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां कानून व्यवस्था बहाली में लगी हुई हैं। ऐसे में प्रदर्शनकारी मेट्रो रेल नेटवर्क का किसी तरह गलत फायदा न उठाएं, इसीलिए संवेदनशील स्थानों पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट अस्थायी तौर पर बंद व खोले जा रहे हैं।

11 अक्टूबर तक दिल्ली एवं एनसीआर के 45 गेट बंद किए गए थे, जिन्हें रविवार-सोमवार मध्यरात्रि दो बजे खोला गया था। हालांकि 12 अक्टूबर सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक फिर छह मेट्रो स्टेशन जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड स्टेशन के निकासी-प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे।

शाम पांच बजे के आसपास डीएमआरसी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना डाली कि सुबह छह बजे बंद किए गए मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं।

मेट्रो यात्रियों को डीएमआरसी के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व वेबसाइट पर ताजा अपडेट लेकर यात्रा करनी चाहिए, ताकि वे असुविधा से बचे रहें। सुरक्षा कारणों के चलते अस्थायी तौर पर मेट्रो रेल नेटवर्क का कोई भी स्टेशन प्रभावित हो सकता है।

- हिमांशु, प्रवक्ता, डीएमआरसी।

यह भी पढ़ें- 'मेरी आंखें तो गईं, अब बच्चों का भविष्य कैसे बचाऊं?', फरीदाबाद समाधान शिविर में छलका दिव्यांग पिता का दर्द