अदालत की तीसरी मंजिल से गिरे दुष्कर्म के आरोपित युवक की मौत
जासं फरीदाबाद 25 मार्च को सेक्टर-12 अदालत परिसर की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण घायल हुए दुष्कर्म के आरोपित युवक की रविवार को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के ऊपर बल्लभगढ़ निवासी एक युवती ने बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ 14 मार्च को दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 24 मार्च को पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने लाए थे। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि पेश करने ले जाते समय वह हाथ छुड़ाकर कूदा। वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारनेकी कोशिश कर रहे थे तभी वह नीचे गिर पड़ा।
जासं, फरीदाबाद : 25 मार्च को सेक्टर-12 अदालत परिसर की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण घायल हुए दुष्कर्म के आरोपित युवक की रविवार को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के ऊपर बल्लभगढ़ निवासी एक युवती ने बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ 14 मार्च को दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 24 मार्च को पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन पुलिसकर्मी उसे अदालत में पेश करने लाए थे। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि पेश करने ले जाते समय वह हाथ छुड़ाकर कूदा। वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह नीचे गिर पड़ा।