Move to Jagran APP

विवाहिता ने लगाई फांसी दहेज हत्या का आरोप

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने पति सास ससुर सहित सात लोगों को नामजद कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:31 AM (IST)
विवाहिता ने लगाई फांसी
दहेज हत्या का आरोप
विवाहिता ने लगाई फांसी दहेज हत्या का आरोप

जासं, फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित सात लोगों को नामजद कर लिया है। मूलरूप से जालौन यूपी निवासी रामदेई ने पुलिस को बताया कि बेटी प्रिया (24 साल) की शादी दो साल पहले यहां सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले मनीष के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। वे प्रिया से और अधिक दहेज की मांग करने लगे। मायके वालों ने और दहेज देने में असमर्थता जता दी तो उन्होंने प्रिया को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रिया ने यह बात फोन पर अपने मायके वालों को भी बताई। उन्होंने सामाजिक स्तर पर उसके ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे आदत से बाज नहीं आए। आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से दुखी प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.