Move to Jagran APP

होली के हुड़दंग में अलग-अलग जगह 150 घायल

जागरण संवाददाता फरीदाबाद होली को प्रेम और मस्ती का त्योहार कहा जाता है। यह मस्ती हद में ही रहे तो ठीक है नहीं तो इसका नतीजा लड़ाई झगड़े व चोट के रूप में सामने आता है। बृहस्पतिवार को भी होली के दौरान शहर के अलग अलग हिस्सों में रंग डालने के कारण झगड़े के मामले सामने आए हैं। होली के हुड़दंग में करीब 150 लोग घायल हो गए और अस्पताल पहुंचे। सबसे ज्यादा मर्जी के बिना रंग डालने के कारण हुए झगड़े में घायल हैं। इसके अलावा नशे में कार या मोटरसाइकिल चलाते हुए भी कई लोग घायल हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 05:14 PM (IST)
होली के हुड़दंग में अलग-अलग जगह 150 घायल
होली के हुड़दंग में अलग-अलग जगह 150 घायल

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: होली को प्रेम और मस्ती का त्योहार कहा जाता है। यह मस्ती हद में ही रहे तो ठीक है, नहीं तो इसका नतीजा लड़ाई झगड़े व चोट के रूप में सामने आता है। बृहस्पतिवार को भी होली के दौरान शहर के अलग अलग हिस्सों में रंग डालने के कारण झगड़े के मामले सामने आए हैं। होली के हुड़दंग में करीब 150 लोग घायल हो गए और अस्पताल पहुंचे।

loksabha election banner

सबसे ज्यादा मर्जी के बिना रंग डालने के कारण हुए झगड़े में घायल हैं। इसके अलावा नशे में कार या मोटरसाइकिल चलाते हुए भी कई लोग घायल हुए। सेक्टर-3 मार्केट में अनियंत्रित कार की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई। पल्ला में रंग डालने के विवाद में दो गुटों में झगड़ा हो गया। तीन चार लोगों ने लाठी-डंडों से एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल धीरज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पल्ला क्षेत्र में ही पुलिस ने गौरव और अनिल नाम के युवकों को सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। शहर तथा गांव में होली पर हुई घटनाओं के बीच 108 लोगों को घायल अवस्था में बादशाह खान अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। सभी घायलों की स्थिति नियंत्रण में थी। इसलिए इलाज करके सबको छुट्टी दे दी गई। हमने होली को लेकर पहले से ही तैयारी की हुई थी।

- डॉ.सुनील कुमार माही, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, बादशाह खान अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.