विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देखा है विधवा कैसी होती है...', इतना कहते ही मोनू ने बरसा दीं 9 गोलियां; फरीदाबाद COO हत्याकांड में आया CCTV फुटेज

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:03 PM (IST)

फरीदाबाद में सीओओ परमजीत सिंह के हत्याकांड में अब एक वायरल सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें स्पष्ट दिख रहा ...और पढ़ें

आरोपी और मृतक की फाइल फोटो। बाएं से दाएं

आरोपी और मृतक की फाइल फोटो। बाएं से दाएं

HighLights

  1. वायरल वीडियो में दनादन गालियां बरसाता दिखा आरोपित मोनू शर्मा

  2. गोली चलाने से पहले बोला- 'देखा है विधवा कैसी होती है...'

  3. बेटे के सामने ही गोलियां मारने लगा सनकी हत्यारा

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सिंगापुर बेस्ड कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) परमजीत हत्याकांड में अब सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में पूरी वारदात की फुटेज भयावह है। कातिल ने मृतक से विवाद की शुरुआत करते हुए कहा, 'देखा है विधवा कैसी होती है...' विवाद कुछ आगे बढ़ता है और फिर वह दनादन गोलियां दागने लगता है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद खौफनाक बातचीत

अब बुधवार को सामने आई सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के मुताबिक, शुक्रवार की रात आरोपी मोनू शर्मा ने बातचीत के बहाने परमजीत को नीचे बुलाया।

फुटेज में साफ सुनाई दे रहा है कि आरोपी मोनू ने परमजीत से पहले ताना मारते हुए कहा, 'देखा है विधवा कैसी होती है?' इस बीच परमजीत का लड़का बीच में टोकता है तो पिता उसे डांटते हुए चुप रहने को कहते हैं।

इसके बाद जब दोनों के बीच तीखी बातचीत हुई, तो आरोपी ने कहा, 'तुझे भगवान में बहुत विश्वास है, चल तुझे भगवान के पास ही पहुंचाता हूं।' इतना कहने के बाद आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और 9 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बरामद की पिस्तौल और फुटेज

क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोनू शर्मा को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिए हैं। साथ ही, पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि यह फुटेज अदालत में आरोपी को सजा दिलाने के लिए सबसे बड़ा और अहम सबूत साबित होगी।

पुलिस चौकी में हुई थी बेइज्जती, वहीं दी थी धमकी

इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच में भी एक बेहद डरावना सच उजागर हुआ है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात से ठीक पहले शुक्रवार सुबह मृतक परमजीत ने आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा के खिलाफ अनखीर पुलिस चौकी में शिकायत दी थी।

पुलिस ने मोनू को चौकी बुलाया, जहां परमजीत के साथ आए कुछ युवकों ने मोनू शर्मा की पिटाई कर दी और उसे खरी-खोटी सुनाई। इस बात को मोनू ने अपनी भारी बेइज्जती माना।

आरोप है कि पुलिस चौकी के अंदर ही सबके सामने मोनू ने धमकी दी थी कि वह आज रात तक परमजीत को जिंदा नहीं छोड़ेगा। हालांकि, पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने इस धमकी को हल्के में लिया, जो बाद में एक बड़ी चूक साबित हुई।

यह भी पढ़ें- चौकी में पुलिस के सामने पिटा, वहीं दी जान से मारने की धमकी; फरीदाबाद COO मर्डर में सामने आई पुलिस की लापरवाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।