Move to Jagran APP

सीएम का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एक हजार टीमें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी अपने अभियान का अगला चरण लांच करने जा रही है। इसके तहत पार्टी दिल्ली की सड़कों पर एक हजार टीमें उतारेगी जो दिल्ली के घर-घर जाकर लोगों को यह बताएगी कि किस प्रकार से पूर्ण राज्य ना होने की वजह से दिल्ली का विकास अधूरा है और पूर्ण राज्य ना होने की वजह से दिल्ली के लोगों को उनके पूरे अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 08:27 PM (IST)
सीएम का संदेश घर-घर 
पहुंचाएंगी एक हजार टीमें
सीएम का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एक हजार टीमें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी अपने अभियान का अगला चरण लांच करने जा रही है। इसके तहत पार्टी सड़कों पर एक हजार टीमें उतारेगी जो दिल्ली के घर-घर जाकर लोगों को यह बताएगी कि किस प्रकार से पूर्ण राज्य न होने की वजह से दिल्ली का विकास अधूरा है और दिल्ली के लोगों को उनके पूरे अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।

loksabha election banner

राय ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य की जरूरत क्यों है, यह बताया गया है। एक हजार टीमें घर-घर जाकर मुख्यमंत्री का यह संदेश पहुंचाएंगी। 10 मार्च से यह अभियान शुरू होगा। टीमें लोगों से यह भी कहेंगी कि भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया है।

गोपाल राय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में मुख्य तौर पर 11 बिदुओं का उल्लेख किया है, जोकि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद संभव हो सकेंगे। आम आदमी पार्टी का यह प्रस्ताव है कि केवल नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) का क्षेत्र केंद्र सरकार के अधीन रहे, बाकी पूरी दिल्ली का कार्यभार राज्य सरकार को सौंपा जाए ताकि अन्य राज्यों की तरह पूर्ण रूप से दिल्ली की सरकार दिल्ली का विकास कर सके। मुख्यमंत्री की चिट्ठी

प्यारे दिल्लीवासी

देश की राजधानी होने के बावजूद हमारी दिल्ली साफ सुथरी क्यों नहीं है? हमारी दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं हैं? 90 फीसद नंबर आने पर भी बच्चों को कॉलेज में एडमिशन क्यों नहीं मिलता? युवा बेरोजगार क्यों हैं? कच्ची कॉलोनियां पक्की क्यों नहीं होतीं? दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर सींलग क्यों हो रही है?

इन सब सवालों का एक ही जवाब है - क्योंकि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है। दिल्ली सरकार को हर काम करने के पहले केंद्र सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। केंद्र सरकार हर काम में अड़ंगा लगाती है। दिल्ली वालों की रोजमर्रा की समस्याओं से संबंध्ति विभाग जैसे दिल्ली पुलिस, डीडीए, नगर निगम सीधे केंद्र सरकार के अधीन हैं। इनमें दिल्ली वालों की बिलकुल नहीं चलती। इसका एक ही समाधान है-अन्य राज्यों की तरह दिल्ली को भी पूरा राज्य बनाया जाए। सारी सरकारी संस्थाएं चुनी हुई सरकार के अधीन होनी चाहिए।

दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो दिल्ली वालों के कई सपने पूरे होंगे। जैसे महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा मिल सकेगी, दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधरेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। बारहवीं में 60 फीसद से ज्यादा नंबर लाने वाले हर बच्चे को कॉलेज में दाखिला मिलेगा। दिल्ली में सीलिंग बंद होगी। हर दिल्लीवासी का अपना घर होगा। कच्ची कॉलोनियां पक्की की जाएंगी। दिल्ली साफ-सुथरी और सुंदर होगी। दिल्ली का तेजी से विकास होगा। तमाम अड़चनों के बावजूद आपकी सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि क्षेत्रों में ढेरों काम किए। हमने जो वादे किए, सभी पूरे किए। पूर्ण राज्य बनने पर ऊपर लिखी सारी बातें पूरी होंगी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां वादा करती रहीं कि वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगी। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के पहले खुद दिल्ली को पूर्ण राज्य देने की मांग की थी। पर दोनों पार्टियों ने दिल्ली के लोगों से धोखा किया। आम आदमी पार्टी आपकी अपनी पार्टी है। आम आदमी पार्टी के सदस्य लोकसभा में जाएंगे तो इस बार पक्का दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर ही रहेंगे। मेरी अन्य कई पार्टियों से भी बात हो गई है। अन्य सभी पार्टियां भी इस मांग का समर्थन करती हैं।

आज तक आप प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनावों में वोट देते रहे। इस बार अपनी दिल्ली को पूरा राज्य बनाने के लिए वोट दें। इतिहास और भगवान जिदगी में एक बार मौका देते हैं। दिल्ली को इस बार मौका मिला है। इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दें ताकि दिल्ली को पूरा राज्य बनाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.