यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्वच्छ शहर के लिए सभी समझें अपनी जिम्मेदारी : डीसी
कचरा मुक्त फरीदाबाद हमारा कूड़ा-हमारी जिम्मेदारी स्वछ शहर फरीदाबाद के इस संदेश के संदेश के साथ जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ...और पढ़ें

जासं, फरीदाबाद : कचरा मुक्त फरीदाबाद, हमारा कूड़ा-हमारी जिम्मेदारी, स्वच्छ शहर फरीदाबाद के इस संदेश के संदेश के साथ जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव अपने अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों और मार्निग हेल्थ क्लब के सदस्यों संग सड़कों पर उतरे। सभी अधिकारियों ने अपने हाथों में तसला-फावड़ा लेकर सफाई अभियान चलाया।
जिला उपायुक्त के नेतृत्व में सभी ने सेक्टर-12 टाउन पार्क के सामने खेल परिसर की डिवाडिग रोड पर बनी पार्किग और ग्रीन बेल्ट पर से कूड़ा-कचरा हटाया और झाड़ियों की कटाई-छटाईं कर संवारा। जिला उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि अपना शहर तभी स्वच्छ दिखेगा, जब सभी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और जनभागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि मार्निग हेल्थ क्लब के सदस्य इस जिम्मेदारी को जिस तरह निभा रहे हैं, उसी तरह आमजन को भी चाहिए कि वो सप्ताह में कम से कम एक दिन सफाई जरूर करें। साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान की मुहिम को लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव को भी एक सार्थक कदम बताया। सहयोग करने वालों में एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव, एसीपी विनोद कुमार, नायब तहसीलदार जसवंत सिंह, पार्षद दीपक यादव सहित मार्निग हेल्थ क्लब से विजय शर्मा, लखन बेनीवाल, सुरेंद्र डूडी, अनिल छाबड़ा, राजेंद्र मेहंदीरत्ता, अजय नरवत, नवीन कुमार, जितेंद्र चौधरी, कर्नल सुरेश तंवर, कमल चौधरी, कविता शर्मा, संजय शर्मा, जतिन चौहान, अमित चौधरी, महेंद्र दलाल, अशोक शर्मा, राजू श्योराण, करण, श्याम चौधरी, दिग्विजय सिंह, रमेश शर्मा, रवि रावत, दीपक मेहंदीरत्ता, हरीश बाठला शामिल रहे।
