जल्द साफ होंगे पुराने कूड़े के ढेर
शहर को कूड़ा मुक्त करने की शुरुआत शनिवार को बाईपास और सेक्टर-12-15 के डिवाइ¨डग रोड से हुई। यहां ईकोग्रीन कंपनी के 40 से अधिक कर्मचारी कूड़ा उठाते हुए व झाडू लगाते हुए नजर आए। करीब 15 गाड़ियों में कूड़ा भरकर ले जाया गया। जिनमें 12 ट्रैक्टर व 3 डंपर शामिल थे। काफी किरकिरी के बाद ईकोग्रीन कंपनी के प्रबंधन में हुए बदलाव का असर अब दिखाई देना शुरू हो गया है। दरअसल जब से शहर में ईकोग्रीन कंपनी ने काम शुरू किया है, शहरवासियों को राहत नहीं मिल सकी है। तरह-तरह की शिकायतें निगम अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। पार्षद भी परेशान थे। इसलिए पिछले दिनों ईकोग्रीन कंपनी को प्रबंधन में बड़ा बदलाव करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : काफी किरकिरी के बाद ईकोग्रीन कंपनी के प्रबंधन में हुए बदलाव का असर अब दिखाई देना शुरू हो गया है। शनिवार को बाईपास और सेक्टर-12-15 के डिवाइ¨डग रोड पर ईकोग्रीन कंपनी के 40 से अधिक कर्मचारी कूड़ा उठाते हुए व झाडू लगाते हुए नजर आए। करीब 15 गाड़ियों में कूड़ा भरकर ले जाया गया।
दरअसल. जब से शहर में ईकोग्रीन कंपनी ने काम शुरू किया है, शहरवासियों को राहत नहीं मिल सकी है। तरह-तरह की शिकायतें निगम अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। पार्षद भी परेशान थे। इसलिए पिछले दिनों ईकोग्रीन कंपनी को प्रबंधन में बड़ा बदलाव करना पड़ा। अब कंपनी की ओर से लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहने देने का दावा किया जा रहा है। पुराने कूड़ा घर पर नजर
ईकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर अधिक समय तक नजर नहीं आएंगे। सबसे अधिक ऐसे जगह पर फोकस किया जाएगा, जहां पुराना कूड़ा घर बना है। ऐसे कूड़े को तुरंत उठाया जाएगा। इसके लिए रोज एक क्षेत्र का चयन किया जाएगा। फरीदाबाद कचरा मुक्त बनाने में इकोग्रीन एनर्जी नगर निगम के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें स्थानीय नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। आमजन से अपील है कि कचरे को खाली जगह या किसी प्लाट में ना फेंके बल्कि ईकोग्रीन एनर्जी की ओर से भेजी गई गाड़ी में ही डालें।
-गौरव जोशी, मुख्य संचालन अधिकारी, ईकोग्रीन एनर्जी।