धूल-गड्ढों ने बढ़ाया फरीदाबाद का प्रदूषण, नगर निगम के दावों की खुली पोल; अस्पताल में बीमार बच्चों की लगी कतार
बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बादशाह खान अस्पताल में त्वचा एलर्जी, आंखों में ...और पढ़ें
-1794478213813_m.webp)
औद्योगिक नगरी में बिखरने लगे छठ के रंग। जागरण
HighLights
बल्लभगढ़ में पीएम10 का स्तर 321, फरीदाबाद में 268 रहा।
अस्पताल में त्वचा एलर्जी, आंखों में जलन, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े।
धूल, गड्ढे, निर्माण कार्य और ट्रैफिक जाम प्रदूषण के मुख्य कारण।
दीपक पांडेय, फरीदाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद बल्लभगढ़ और फरीदाबाद की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसका प्रभाव बादशाह खान नागरिक अस्पताल में दिखाई दे रहा है।
अस्पताल में एकदम से स्किन एलर्जी, आंखों में जलन और खांसी जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना कि धूल की वजह से लोगों की आंखाें में जलन और सांस की परेशानी हो रही है।
गुरुवार को बल्लभगढ़ में पीएम10 का स्तर 321 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर रहा। दोपहर 2 बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। निगम की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनकी तरफ से 11 स्वीपिंग मशीन शहर में अलग-अलग जगहों पर चलाई जा रही है। लेकिन बल्लभगढ़ के किसी भी कॉलोनी में स्वीपिंग मशीन चलती हुई नजर नहीं आ रही है।
नेशनल हाइवे पर सड़कों के किनारे धूल की मोटी परत जमी हुई है। जो वाहनों के चलने हवा में उड़ रही है। इसके साथ ही निगम की ओर से हाइवे के किनारे ही निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी खोदकर डाली गई है। जो प्रदूषण का कारण बन रही है।
ट्रैफिक जाम और सड़क के गड्ढे बने आफत
धूल के साथ बल्लभगढ़ में ट्रैफिक जाम औैर सड़कों पर गड्ढें भी परेशानी का सबब बन रहे है। बल्लभगढ़ सोहना फ्लाईओवर पर कई जगहों पर गड्ढें बने हुए है। इन गड्ढों की वजह से भी हवा का स्तर खराब हो रहा है। इसके साथ ही सोहना फ्लाईओवर केवल एक लेन है। यहां पर सुबह और शाम के समय पीओवर में भारी जाम लगता है।
अस्पताल की ओपीडी में बच्चों की संख्या अधिक
बादशाह खान अस्पताल की ओपीडी में इस समय मरीजों की संख्या 1700 तक पहुंच गई है। जो सामान्य दिनों में 1000 से 1100 तक रहती थी। इस समय स्किन एलर्जी, आंखों में जलन और खांसी जुकाम के करीब 800 मरीज आ रहे हैं। इनमें भी बच्चों की संख्या सबसे अधिक है।
निगम की ओर से एंटी स्माग गन और स्वीपिंग मशीन से छिड़काव किया जा रहा है। सड़क के किनारे धूल को भी साफ किया जा रहा है। हवा रूकने की वजह से प्रदूषण स्तर में बढ़ावा होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ तालमेल करके काम किया जा रहा है। - यशेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम
अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुझाव दिया जा रहा है कि वह मास्क और चश्मा लगाकर रखे। ताकि धूल से बचाव हो सके। खासकर बच्चों और बुजुर्गाें का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बादशाह खान नागरिक अस्पताल
- 321 पीएम 10 का स्तर बल्लभगढ़ में
- 268 पीएम 10 फरीदाबाद में
- 11 स्वीपिंग मशीन चलाई जा रही निगम की ओर से
- 08 एंटी स्माग गन चल रही है
- 1700 ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या
- 800 मरीज खासी जुकाम और एलर्जी के
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।