फील गुड: नगर निगम जोन को मिली दो सुपरसकर मशीनों की सौगात
लीड--- फोटो 7 जासं, बल्लभगढ़: अब शहर के लोगों को सीवर जाम की समस्या का सामना नहीं कर
लीड---
फोटो 7
जासं, बल्लभगढ़: अब शहर के लोगों को सीवर जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 2 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम ने दो नई सुपरसकर मशीन खरीदी हैं। इन मशीनों की मांग विधायक मूलचंद शर्मा ने 24 अप्रैल-2016 मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में की थी। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग को मंजूर कर दिया और अब ये मशीन नगर निगम के पास पहुंच चुकी है। अब शहर की सीवर जाम को सुपरसकर मशीनों से आसानी से खोला जा सकेगा। शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार ने नारियल फोड़ कर कल्पना चावला सिटी पार्क मोहना मार्ग से इन दोनों मशीनों से काम शुरू कराया। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा भी मौजूद थे। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार ढाका ने बताया कि ये दोनों मशीन पूरी तरह से बल्लभगढ़ में रहेंगी व शहर की सीवर लाइनों को साफ करेंगी।
इस मौके पर हरियाणा व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रधान प्रेम खट्टर, महेश गोयल, महावीर सैनी, कौशल शर्मा, सुनील शर्मा, ब्रजलाल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।