नहाते समय आगरा नहर में बहा 14 साल का बालक
जासं, फरीदाबाद : साथियों संग आगरा नहर में नहाते समय 14 साल का बालक शुक्रवार दोपहर क
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:02 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : साथियों संग आगरा नहर में नहाते समय 14 साल का बालक शुक्रवार दोपहर कठपुला पुल मवई के पास से पानी में बह गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे की पहचान गड्ढा कॉलोनी निवासी सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह दोपहर में साथियों संग नहर में नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और बह गया। काफी देर तक पानी में बच्चे की तलाश शुरू नहीं हुई तो गुस्साए परिजनों ने सेक्टर-28 पुल के पास जाम लगा दिया। इससे वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें