विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे', मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान

Published: Sun, 26 Apr 2026 07:34 PM (IST)

बल्लभगढ़ के छायसां गांव में मां की डांट और पिता की पिटाई के डर से 11 वर्षीय रवि कुमार ने ...और पढ़ें

suicide case demo picture
suicide case demo picture

HighLights

  1. 11 वर्षीय बच्चे ने मां की डांट से आत्महत्या की

  2. बल्लभगढ़ के छायसां गांव में हुई दुखद घटना

  3. पिता की पिटाई के डर से उठाया यह कदम

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। छायसां गांव में रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे ने मां की डांट और पिता की पिटाई के भय से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि छायसां गांव निवासी सुदेश कुमार दिहाड़ीदार मजदूर है। उसके चार बच्चे हैं, सबसे छोटा 11 वर्षीय रवि कुमार है। रवि छठीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के कारण रवि सुबह जल्दी उठकर दोस्तों के साथ खेलने के लिए मैदान चला गया। पिता और बाकी भाई बहन भी घर से बाहर थे।

पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे

रवि नौ बजे के आसपास घर लौटा। लौटने पर बच्चे से उसकी मां ने पूछा, क्या तूने फ्रीज पर रखे 100 रुपये उठाए हैं। बच्चे ने इनकार कर दिया। मां ने कहा -पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे।

मां ने बयान दिया है कि उसका बेटा कमरे में चारपाई पर जाकर सो गया था। वह काम में जुट गई। इस बीच बच्चा उठा और दीवार पर लगी लोहे की खूंटी में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर गले में डाल ली। जिस टेबल पर वह चढ़ा, पैर फिसलने से वह टेबल गिर पड़ी।

कुछ गिरने की आवाज सुनकर वह कमरे में दाखिल हुई, तो रवि फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक बच्चे को पड़ोसी गोल्ड फील्ड मेडिकल काॅलेज ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- रोज के कलह से तंग आकर पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर की पति को मार डाला, फरीदाबाद में सनसनीखेज खुलासा