विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक को मुंहतोड़ जवाब देंगे

By Edited By:
Published: Thu, 09 Oct 2014 02:38 AM (IST)Updated: Thu, 09 Oct 2014 01:04 AM (IST)

संवाद सहयोगी, पलवल : केंद्रीय गृहमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की हर हर

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, पलवल : केंद्रीय गृहमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की हर हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के ताकतवर देश के रूप में उभर रहा है।

राजनाथ सिंह पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव बागपुर में भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में लगातार महंगाई बढ़ती रही है। भाजपा सरकार ने अपने चार माह के कार्यकाल में महंगाई पर नियंत्रण पा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई समाप्त करके रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा पहले किसी न किसी दल के साथ गठजोड़ करके सत्ता में आती रही है। इस कारण भाजपा की नीतियां लागू नहीं होती थीं। इस बार लोग भाजपा को अपने दम पर बहुमत में लाने का मन बना चुके हैं। भाजपा सरकार आने पर पार्टी का घोषणापत्र लागू किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा व विपक्ष के नेता ओम प्रकाश चौटाला पर भी निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। राजनाथ ने कहा कि खादर क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ गया है। भाजपा सरकार आने पर खादर का विकास किया जाएगा। खादर में रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि पलवल से भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। इससे पहले सभा में राजनाथ सिंह का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला व जिला भाजपा अध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर ने भी सभा को संबोधित किया।