Move to Jagran APP

राफेल मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं केंद्र सरकार: महेंद्रा

संवाद सहयोगी, बाढड़ा: फ्रांस से राफेल खरीद में बड़ी सौदेबाजी हुई है। जिसकी निष्पक्ष जांच क

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:16 PM (IST)
राफेल मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं केंद्र सरकार: महेंद्रा
राफेल मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं केंद्र सरकार: महेंद्रा

संवाद सहयोगी, बाढड़ा: फ्रांस से राफेल खरीद में बड़ी सौदेबाजी हुई है। जिसकी निष्पक्ष जांच कर जनता को अवगत करवाना चाहिए। लेकिन देश के इतिहास में पहली बार ऐसा मामला है जिसमें पारदर्शिता का ढोंग रचने वाली सत्तासीन भाजपा सरकार ने जांच को ही रद्दी की टोकरी में डाल दिया। दादरी जिले समेत समस्त दक्षिणी हरियाणा में सड़कों का बुरा हाल है। जिसके लिए सरकार को विशेष बजट जारी करना चाहिए।

loksabha election banner

यह बात बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणबीर ¨सह महेंद्रा ने हलके के जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में पारदर्शी शासन करने का दम भरने वाली भाजपा सरकार धरातल पर कुछ नहीं कर रही। मौजूदा केन्द्र सरकार ने वर्ष 2013 में हुई राफेल डील में अब अचानक बड़ा परिवर्तन करते हुए उसकी दरों में भारी इजाफा कर दिया।

जिसको लेकर पिछले डेढ़ वर्ष से सत्तापक्ष व विपक्ष में भारी विवाद बना हुआ है। कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को अब किसी भी जांच से भयभीत नहीं होना चाहिए क्योंकि अतीत में देखें तो कांग्रेस ने अपनी ही सरकार में हुए कई मामलों की जांच करवाई।

विपक्ष में रहते हुए बड़े बड़े दावे कर किसान गरीब मजदूर, कर्मचारी व्यापारी के हालात में बदलाव की बात कहने वाले जनता के उत्पीड़न में जुटे हैं। पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल व पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने एक समान विकास करवाया। लेकिन मौजूद सरकार इस क्षेत्र की जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इनेलो व भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। इस अवसर पर कांग्रेस हलकाध्यक्ष कृष्ण बेरला, सरपंच सुरेश धनासरी, मुकेश खरकड़ी इत्यादि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.