आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया पति पर
चरखी दादरी : दादरी जिले के गांव शीशवाला निवासी एक महिला ने गांव सांजरवास
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी जिले के गांव शीशवाला निवासी एक महिला ने गांव सांजरवास निवासी अपने पति पर हमला करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। घायल महिला को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव शीशवाला निवासी एक महिला ने बताया कि वह गांव सांजरवास स्थित अपने ससुराल में ही मौजूद थी। इस दौरान उसका पति घर पर आया तथा बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने बताया कि उसके पति ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए बौंद कलां स्थित सीएचसी में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ में रेफर कर दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर भी मारपीट करता है। इसके अलावा उसे आत्महत्या के लिए भी मजबूर करता है। महिला ने शिकायत में पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले भी उसके साथ झगड़ा किया है। लेकिन पंचायती तौर पर राजीनामा कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।