महिला से मारपीट का वीडियो वायरल
जागरण संवाददाता भिवानी गांव सुहासड़ा में जमीन विवाद के चलते एक महिला के साथ बीच गली में सर
जागरण संवाददाता, भिवानी: गांव सुहासड़ा में जमीन विवाद के चलते एक महिला के साथ बीच गली में सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दोनों पक्ष की महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर मारपीट कर रही हैं। शनिवार को कई वर्ष से चले आ रहे विवाद के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान ननदों ने अपनी भाभी को अपने ताऊ और ताई के साथ मिलकर पहले कमरे में बंद कर मारपीट की। उसके बाद महिला के पति मनोज कुमार को मारने के लिए धावा बोल दिया। पति मनोज को बचाने गई मोनिका को सड़क पर घसीट-घसीट बेरहमी से पीटा। इस दौरान बड़ी मुश्किल से गांव के लोगों ने महिला उनके चुंगल से छुड़ाया। घायल महिला को लोहारू के अस्पताल में भर्ती कराया। ,जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत देखते हुए भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।
गांव सुहासड़ा निवासी मोनिका ने बताया कि उसकी शादी गांव सुहासड़ा में मनोज कौशिक के साथ हुई है। जब तक उसका ससुर जिदा था तब तक उनका परिवार ठीक चल रहा था, लेकिन जब से ससुर का निधन हुआ है, तब से उसके पति की प्रॉपर्टी पर उसकी दो ननद लक्ष्मी और मीरा और उसके तायस ससुर की नजर बनी है। ससुर के निधन के बाद प्रॉपर्टी पर ननद, उनका ताऊ रोहतास व ननदोई महेंद्र की नजर बनी हुई है। मोनिका अपने गांव सुहासड़ा स्थित घर में आए थे। उस घर पर मेरे तायस ससुर ने कब्जा किया है। ननदों को साथ लेकर मेरे तायस ससुर ने जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार को उसे ननद व कुछ लोगों ने गली में घसीट-घसीट कर पीटा।