Move to Jagran APP

तूड़ी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक परिवार के आठ लोग घायल

झगड़े में गोली लगने से दो महिलाओं सहित 3 घायल जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी जिल

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 06:26 AM (IST)
तूड़ी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक परिवार के आठ लोग घायल
तूड़ी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक परिवार के आठ लोग घायल

झगड़े में गोली लगने से दो महिलाओं सहित 3 घायल

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

दादरी जिले के गांव गोठड़ा में सरसों की तूड़ी को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में गोली लगने से दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन अन्य महिलाओं सहित एक परिवार के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दादरी डीएसपी मुख्यालय जोगिद्र सिंह भी सरकारी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दादरी जिले के गांव गोठड़ा में शुक्रवार दोपहर को दो पक्षों के बीच खेतों में सरसों की तूड़ी को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर शाम तक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पहले पक्ष के राकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार देर रात को घर पर ही मौजूद था कि दूसरे पक्ष के करीब दो दर्जन लोग दो गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पर आ गए। उक्त लोगों ने आते ही उन पर कुल्हाड़ी, लाठी व डंडों से हमला कर दिया। राकेश ने बताया कि इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर गोलियां भी चला दी। इस हमले में घर में मौजूद करीब 65 वर्षीय हवा सिंह के पैर, हवा सिंह की बेटी करीब 32 वर्षीय लक्ष्मी के हाथ में गोली लग गई।

साथ ही एक गोली हवा सिंह की पत्नी करीब 60 वर्षीय धनपति के कान को छूते हुए निकल गई। इनके अलावा इस हमले में पहले पक्ष से हवासिंह की बेटी मंजू, सुमित्रा, सुमित्रा का बेटा राकेश तथा लक्ष्मी का पति रोहित भी कुल्हाड़ी, लाठी, डंडों से लगी चोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अन्य ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना की जानकारी मिलते ही दादरी डीएसपी मुख्यालय जोगिद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मी भी दादरी के सरकारी अस्पताल में पहुंचे तथा घायलों से पूछताछ की। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें लगी है। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.