Move to Jagran APP

जागरणव विशेष : दो परीक्षा एक साथ, अ‌र्द्धवार्षिक में बैठें या टूर्नामेंट में भाग लें

भिवानी शिक्षा विभाग की लापरवाही कहें या कुछ और लेकिन यह सच है कि र

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:37 AM (IST)
जागरणव विशेष : दो परीक्षा एक साथ, अ‌र्द्धवार्षिक में बैठें या टूर्नामेंट में भाग लें
जागरणव विशेष : दो परीक्षा एक साथ, अ‌र्द्धवार्षिक में बैठें या टूर्नामेंट में भाग लें

सुरेश मेहरा, भिवानी :

loksabha election banner

शिक्षा विभाग की लापरवाही कहें या कुछ और लेकिन यह सच है कि राज्यस्तरीय स्कूली खेल टूर्नामेंट और अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा एक ही समय में होने से विद्यार्थियों में असमंजस बना है। उनको समझ नहीं आ रहा कि वे एक साथ दो परीक्षा कैसे दें। अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा और स्कूल गेम 23 सितंबर से आरंभ हो रहे हैं। अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा का यह है शेड्यूल

कक्षा पहली से आठवीं तक 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक परीक्षा होगी

कक्षा नौवी 10वीं की अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा 21 से 28 सितंबर तक

कक्षा 11वीं 12वीं की परीक्षा 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी। खेलों का यह रहेगा शेड्यूल तारीख जिला खेल वर्ग

23 से 25 सितंबर यमुनानगर क्रिकेट अंडर 19 लड़कियां

23 से 25 सितंबर अंबाला फुटबॉल अंडर 19 लड़के

हैंडबॉल अंडर 17 लड़के लड़कियां

हाकी अंडर 19 लड़के लड़कियां

18 से 20 सितंबर रोहतक जिमनास्टिक अंडर 17, 19 लड़के लड़कियां

टेबल टेनिस अंडर 17, 19 लड़के लड़कियां

एथलेटिक अंडर 17

आर्चरी अंडर 17, 19 लड़के लड़कियां

23 से 25 सितंबर भिवानी बास्केटबाल अंडर 17 लड़के लड़कियां

एथलेटिक अंडर 19 लड़के लड़कियां एक ही समय में अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा और राज्य स्तरीय स्कूली खेल कैसे हो पाएंगे। शिक्षा विभाग को चाहिए कि इस शेड्यूल में बदलाव करे। बच्चों में इसे लेकर असमंजस बना है। समझ नहीं आ रहा खेल की परीक्षा दें या अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा।

- राजेश ढांडा, संरक्षक, हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ। राज्य स्तरीय खेल और स्कूलों की अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा एक ही समय में है इस बारे में पता किया जाएगा। फिलहाल वे एक जरूरी कार्यक्रम में हैं। इसके बारे में सुबह पता किया जाएगा। इसके बाद ही सही-सही बताया जा सकता है।

- अजीत सिंह श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.