सुबह घने कोहरे में कछुआ चाल, दोपहर मौसम खुला तो पकड़ी रफ्तार
जागरण संवाददाता भिवानी सुबह के समय घनी धुंध के चलते दूश्यता महज दो से तीन मीटर ही रही
जागरण संवाददाता, भिवानी :
सुबह के समय घनी धुंध के चलते दूश्यता महज दो से तीन मीटर ही रही। तापमान न्यूनतम 7 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री रहा। बुधवार को सुबह घने कोहरे के चलते वाहनों की गति काफी धीमी थी जो दोपहर तक मौसम साफ होने के बाद रफ्तार में बदल गई। आज मौसम एक बार फिर ठंडा रहेगा। बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। 27-28 को बोछारों के साथ बरसात
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 23 से 26 जनवरी तक मौसम कुल मिला कर साफ रहेगा। हालांकि बादल छा सकते हैं। लेकिन 27 और 28 जनवरी को बोछार आ सकती हैं। 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
बुधवार को 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। सुबह घना कोहरा होने के चलते मौसम में ठंड ज्यादा रही। बाजारों में दोपहर को ही रौनक लौट सकी। सुबह धुंध के चलते बाजार देरी से खुले। स्कूली बच्चे धुंध में ठिठुरे
स्कूली बच्चे सुबह घनी धुंध के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंच बच्चों ने 26 जनवरी के लिए रिहर्सल की। बच्चों में ठंड से दूर गणतंत्र पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। फसलों के लिए अनुकूल चल रहा मौसम
वर्तमान में मौसम में चल रही धुंध और तापमान में ठंड बने रहना फसलों के अनुकूल बताया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अब फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली ठंड नहीं है। मौसम साफ होने और 27 व 28 जनवरी को बरसात भी फसलों के लिए अच्छी साबित होगी। किसानों को यह मौसम रास आ रहा है।
डा. नसीब सिंह, कृषि विशेषज्ञ बच्चों और वरिष्ठ जनों को सावधानी रखने की जरूरत
मौसम का बार-बार बदलना बच्चों और वरिष्ठ जनों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। अस्पतालों में ओपीडी की संख्या बढ़ रही है। सुबह सायं और रात के समय ज्यादा ठंड होती है। इसलिए इनको सावधानी बरतनी जरूरी है। मौसमी बीमारियां इनको अपनी चपेट में ले रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओपीडी हर रोज 150 से 200 बढ़ गई है।