विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अन्याय के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन', विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी फोगाट खाप का एलान

Published: Mon, 11 May 2026 08:00 AM (IST)

ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में फोगाट खाप सामने आई है। खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने विनेश के साथ ...और पढ़ें

विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी फोगाट खाप। फाइल फोटो

विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी फोगाट खाप। फाइल फोटो

HighLights

  1. फोगाट खाप ने विनेश फोगाट का खुलकर समर्थन किया।

  2. खाप प्रधान ने डब्ल्यूएफआई प्रतिबंध को गलत बताया, अन्याय कहा।

  3. जरूरत पड़ने पर खापें एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगी।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी (भिवानी)। मूल रूप से चरखी दादरी जिले के बलाली निवासी ओलिंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में सर्वजातीय फोगाट खाप खुलकर मैदान में उतरी है।

खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने रविवार को मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बेटी के साथ अन्याय हुआ है। वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो सभी खापों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन करेंगे।

खाप प्रधान ने कहा कि डब्ल्यूएफआइ द्वारा लगाए गए प्रतिबंध गलत है। देश के लिए मेडल जीतने वाली बेटी का सम्मान होना चाहिए। विधायक बनने के बाद भी विनेश के अंदर देश के लिए खेलने और मेडल जीतने का वही जुनून और जज्बा आज भी कायम है।

खाप प्रधान ने आरोप लगाया कि विनेश को मानसिक रूप से परेशान किया गया और उन्हें प्रतियोगिता में खेलने से रोकने की कोशिश की गई है। यदि बेटियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होगा तो फोगाट खाप हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। साथ ही चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर पूरे हरियाणा की खाप पंचायतें एकजुट होकर विनेश फोगाट के समर्थन में बड़ा आंदोलन शुरू करेंगी।