विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली पर बिना कट के होगी 24 घंटे बिजली सप्लाई, जगमग रहेंगे शहर और गांव

By JagranEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 07:28 PM (IST)

दिवाली की खुशियों को दोगुना करने के लिए बिजली निगम ने भी कमर क

दिवाली पर बिना कट के होगी 24 घंटे बिजली सप्लाई, जगमग रहेंगे शहर और गांव
दिवाली पर बिना कट के होगी 24 घंटे बिजली सप्लाई, जगमग रहेंगे शहर और गांव

जागरण संवाददाता , भिवानी : दिवाली की खुशियों को दोगुना करने के लिए बिजली निगम ने भी कमर कस ली है। बिजली निगम के अर्बन के 52 और ग्रामीण डोमेस्टिक के 102 फीडर मरम्मत के बाद पूरी तरह से तैयार हैं। दिवाली के त्योहार के मौके पर शहर और गांवों में बिजली का कोई कट न लगे इसके लिए बिजली निगम ने पूरी तैयारी की है। किसी वजह से कोई फाल्ट होता है तो उसे तुरंत प्रभाव से ठीक कर लिया जाएगा। भिवानी और दादरी जिला के 496 गांवों रहेगा उजाला

बिजली निगम भिवानी और दादरी जिला के तहत आने वाले सभी 496 गांवों में बिजली की निर्बाध सप्लाई के लिए पूरी तैयारी में हैं। यहां के सभी 102 फीडरों पर तेजी से काम किया गया है। अब यहां पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। एक फीडर के तहत पांच से छह गांव

एक फीडर के तहत अनुमानत: पांच से छह गांव आते हैं। ऐसे में दोनों जिलों के 496 गांव आते हैं। ज्यादातर गांवों को जगमग कर दिया गया है। अब इन सभी गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। 24 घंटे बिजली की सुचारू आपूर्ति, रेवेन्यू रिकवरी, उपभोक्त संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता होगी। प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर बिजली कर्मचारी रहेंगे तैनात :

भिवानी दादरी के शहरों और गांवों में बिजली सप्लाई सुचारू बनाने के लिए विशेष कर दिवाली के मौके पर तीन दिन पहले ही प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर कम से कम एक कर्मचारी की ड्यूटी तय की गई है। यह सब इसलिए किया है कि फाल्ट होने पर तुरंत प्रभाव से उसे ठीक किया जा सके। उपभोक्ताओं को त्योहार के मौके पर बिजली को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

दिवाली के मौके पर गांव हो या शहर 24 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी। गांव और शहर रोशनी से जगमग रहें इसके लिए बिजली निगम ने पूरी तैयारी की है। कर्मचारी प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर तैनात रहेंगे ताकि कोई फाल्ट होता है तो उसे तुंरत प्रभाव से ठीक किया जा सके।

- रणवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम भिवानी।