उप चुनाव में तीसरे मोर्चे की सरकार की लिख दी पटकथा : दिग्विजय
जागरण संवाददाता, भिवानी : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने देश के अंदर अलग-अलग राज
जागरण संवाददाता, भिवानी : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने देश के अंदर अलग-अलग राज्यों में विधानसभा व लोकसभा के उप चुनाव के परिणामों पर कहा कि इस हार से भाजपा के तानाशाही शासन की व कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केंद्र के अंदर सत्ता मिलते ही द्वेष भावना के साथ बर्ताव करना शुरू कर दिया था और जनता के मुद्दों से हटकर शासन चलाने की सोच रखी थी। उसे इन उपचुनाव ने दर किनार करके यह बता दिया है कि देश के अंदर 2019 में भाजपा का बोरिया बिस्तर सिमटना निश्चित है और तीसरे मोर्चे की सरकार बनना तय है। चौटाला ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत कर आए हैं, उनकी इस जीत ने भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को चारों खाने चीत कर दिया। दिग्विजय ने कहा कि इन चुनाव के परिणामों से जहां क्षेत्रीय दल ओर अधिक मजबूत हुए हैं, वही हरियाणा प्रदेश के अंदर इनेलो बीएसपी की सरकार बनना तय हो गया है। जहां तीसरे मोर्चे के गठन पर कुमारी मायावती देश की बागडोर संभालेगी, वहीं हरियाणा के अंदर इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे।