करणी सेना की बैठक में जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
संवाद सूत्र बौंद कलां गांव सांवड़ में करणी सेना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में
संवाद सूत्र, बौंद कलां : गांव सांवड़ में करणी सेना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ओम तंवर पहुंचे। बैठक के दौरान करणी सेना की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। बैठक की अध्यक्षता चरखी दादरी से जिला अध्यक्ष सुरेश परमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ओम तंवर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, करणी सेना ने शिरकत की। जिला कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले युवाओं को शामिल किया गया। अमरजीत ठाकुर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेश परमार, प्रदेश अध्यक्ष ओम तंवर सहित करणी सेना के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ओम तंवर ने कहा कि किसी भी संगठन की नींव कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संगठन की नीतियां पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश परमार, गौतम, गौरव चौबारला, मनोज सरपंच, पवन शर्मा, विजय कौशिक, अमरजीत ठाकुर सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।