महापंचायत व युवा कल्याण संगठन ने लघु सचिवालय के कर्मचारियों को पिलाया काढ़ा
युवा कल्याण संगठन ने कमल सिंह प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को जिला सचिवालय के कर्मचारियों को भिवानी महापंचायत द्वारा तैयार किया गया काढ़ा पिलाया गया।
जागरण संवाददाता,भिवानी: युवा कल्याण संगठन ने कमल सिंह प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को जिला सचिवालय के कर्मचारियों को भिवानी महापंचायत द्वारा तैयार किया गया काढ़ा पिलाया गया। यह काढ़ा आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत है।
इस अभियान की शुरुआत भिवानी के जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल को काढ़ा पिलाकर की गई। युवा कल्याण संगठन के संरक्षक एवं भिवानी महापंचायत के सदस्य कमल सिंह ने बताया कि यह काढ़ा आयुष विभाग के सहयोग से भिवानी महापंचायत द्वारा हर रोज जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार प्रात: 8 बजे भगत सिंह चौक पर उपस्थित 500 के करीब मजदूरों को यह आयुष काढ़ा पिलाया गया।
इसके बाद जिला सचिवालय के कर्मचारियों को जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल के मार्गदर्शन में इस काढ़े का लाभ दिया गया। कमल सिंह प्रधान ने बताया कि इस आयुर्वेदिक काढ़े की मदद से आप नेचुरल तरीके से अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों एवं मंजूरी से ही भिवानी महापंचायत इस काढ़े का निर्माण कर रही है। काढ़े को बनाने में तुलसी के पत्ते, दालचीनी, सोंठ और कृष्ण मरीच आदि प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस काढ़े को आप उबले पानी में घोल कर चाय की तरह दिन में एक या दो बार पिएं। इस अवसर पर बलवान एमसी, नंदकिशोर अग्रवाल, मा. सोमबीर, देशमुख दादरवाल, अनिल शेषमा, रिषी कुमार, फकीरचंद जांगड़ा, सुरेंद्र टिटाणी, मिटू चंदावास, अशोक खारियावास, मुकेश शर्मा ढ़ाणीमाहु, सुमित भट्ट, रमन सांगवान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।