विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक माह में शुरू होगा जिला सचिवालय, बाढड़ा उपमंडल सचिवालय का निर्माण कार्य

By JagranEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 04:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी प्रदेश का नया जिला है और यह धीरे-धीरे उन्नति की तरफ

एक माह में शुरू होगा जिला सचिवालय, बाढड़ा उपमंडल सचिवालय का निर्माण कार्य
एक माह में शुरू होगा जिला सचिवालय, बाढड़ा उपमंडल सचिवालय का निर्माण कार्य

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी प्रदेश का नया जिला है और यह धीरे-धीरे उन्नति की तरफ आगे बढ़ रहा है। यहां ढांचागत विकास की नई परियोजनाएं शीघ्र ही क्रियान्वयन की जाएंगी। जिले का लघु सचिवालय भवन, बाढड़ा लघु सचिवालय व विश्राम गृह का निर्माण कार्य अगले एक माह में आरंभ होने की संभावना है। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पानी निकासी का स्थाई समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। इसके लिए वह स्वयं सिचाई तथा जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह से मिल चुके हैं और उन्हीं के सहयोग से पानी निकालने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अन्यथा इस बार वर्ष 1995 के बाद सबसे ज्यादा बारिश हुई और हालात विकट हो गए थे। सुपर सकर मशीनें किराये पर मंगवा कर दादरी शहर का पानी निकाला गया है। इसके अलावा मोटरों से भी पानी निकासी का कार्य किया गया। उम्मीद है कि दादरी जनस्वास्थ्य विभाग को जल्दी ही सुपर सकर मशीन मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रेन नंबर आठ से पानी निकालने के लिए 35 करोड़ तथा जल निकासी प्रबंधन के लिए 60 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। उपायुक्त ने कहा कि दादरी शहर में पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए एस्टीमेट बना दिया है। नए सिरे से बनवाई जाएगी जमाबंदी

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि शहर की जमाबंदी का कार्य नए सिरे से करवाने के लिए राजस्व विभाग के वित्तायुक्त को पत्र लिखा गया है। जल्द ही वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव से अनुमति मिल जाएगी। जिससे कि सारा रिकार्ड दुरूस्त हो सके। शहर में प्रापर्टी आइडी का समाधान करवाने के लिए वह जिला नगर आयुक्त से विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा पशुओं की डेयरियों को आबादी से बाहर किए जाने, नगरपरिषद की भूमि पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाने व अन्य विषयों पर भी नगर आयुक्त से मिलकर नई कार्ययोजना बनाई जाएगी। महिलाओं को सम्मान देना जरूरी

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देकर ही लिगानुपात में समानता लाई जा सकती है। समाज में मां, बेटी और बहन को पूरी इज्जत दी जाए तो लड़की को कोई व्यक्ति बोझ नहीं समझेगा। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में महिलाओं के लिए जल्दी ही एक क्रेच बनाया जाएगा, जहां सरकारी काम से आने वाली महिलाएं बैठकर आराम से अपने बच्चों को आहार देने जैसे कार्य कर सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थाओं के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और उनकी सुविधा के लिए पिक बसें व पिक आटो चलवाए जाएंगे। दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा लोगों के लिए मंगल कामनाएं की। उन्होंने कहा कि जिले के निवासी मिलजुल कर आपसी सौहार्द से दीपावली पर्व मनाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।