Move to Jagran APP

बूंदाबांदी से फिर बदला मौसम का मिजाज, सात डिग्री गिरा तापमान

बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 08:49 AM (IST)
बूंदाबांदी से फिर बदला मौसम का मिजाज, सात डिग्री गिरा तापमान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिखाई दिया। दादरी जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे तथा दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू होने से तापमान में गिरावट आने के साथ साथ गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली। मौसम का असर जिले व शहर के सामान्य जनजीवन पर दिखाई दिया। अनलॉक फेज वन के चलते दादरी शहर के सभी बाजार पिछले दो दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी खुले हुए थे। दोपहर एक बजे तक तापमान कम होने के कारण बाजारों में काफी रौनक थी। उसके बाद जैसे ही तीन बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हुई बाजारों में वीरानी छाने लगी। बाजारों, दुकानों के खुलने का समय सायं 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद तीन बजे के बाद कहीं कहीं इक्का-दुक्का ही ग्राहक दिखाई दिए।

loksabha election banner

मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले दो सप्ताहों के दौरान बीच बीच में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। बदले मौसम के चलते गर्मी से काफी राहत मिली। हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ी रही। हालांकि दादरी शहर में बूंदाबांदी ही हुई लेकिन जिले में कई स्थानों पर खासी वर्षा होने की जानकारियां मिली है। विशेषकर बाढड़ा, कादमा, बेरला, झोझू कलां इत्यादि क्षेत्रों में कुछ समय के लिए तेज वर्षा होने की जानकारियां मिली है। कृषि को होगा फायदा

दादरी जिले के किसानों का कहना है कि बृहस्पतिवार को हुई वर्षा, बूंदाबांदी से कपास, ग्वार, सब्जियों की फसलों को फायदा होगा। इसके अलावा पशुचारे की समस्या का भी एक हद तक समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कम वर्षा का ही बुआई के समय फायदा है। यदि तेज वर्षा लगातार जारी रहती है तो नुकसान भी हो सकता है। तापमान में आई गिरावट

बृहस्पतिवार को हुई वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई। सायं तीन बजे से पहले दादरी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सायं 3 बजे के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका असर देर सायं तक बना रहा। इसी प्रकार जिले के कई भागों में पांच से लेकर सात एमएम तक वर्षा दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.