Move to Jagran APP

तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा, अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी

जागरण संवाददाता भिवानी तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। गिरावट के चलते शुक्रवार क

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 05:57 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 05:57 AM (IST)
तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा, अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी
तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा, अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी

जागरण संवाददाता, भिवानी

loksabha election banner

तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। गिरावट के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाएं चलने के कारण आम आदमी घर में ही रहने को मजबूर है। दिन में धूप खिली लेकिन हवाओं से आम आदमी परेशान रहा। हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने की बात कहीं है। आने वाले दो दिन तक धुंध छाने की संभावना भी व्यक्त की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले दिनों के रिकार्ड पर नजर डाले तो न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। साथ ही अधिकतम तापमान भी 18.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान भी पिछले तीन दिनों गिर रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाओं ने आम आदमी को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर आने के कारण लोग अलाव जलाकर बैठने को मजबूर है। वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट होने की अंदेशा जताया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में गिरावट दर्ज करने के साथ किसानों को सब्जी, फलदार पौधों में सिचाई करने की भी सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने फसल को बचान के लिए रात के समय धुआं करें ताकि वातावरण में तापमान में बढ़ोतरी हो।

बाक्स..

तिथि न्यूनतम अधिकतम

18 4 18.1

17 4.8 20.5

16 5.9 21.6

15 6.1 22

14 6.4 22.2

13 6.7 21.5

12 8.4 26.3

11 9.8 26.3

10 9.3 26.5

बाक्स..

फोटो : 18बीडब्ल्यूएन 9 जेपीजी

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी

शीतलहर, धुंध और ओस से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार सुबह जब धूप खिली तो आसमान में पक्षियों का एक झुंड उड़ता दिखाई। पहाड़ी गांव में धूप निकलने के बाद पक्षी आसमान में उड़ते हुएदिखाई दिए। वहीं ग्रामीण महिलाएं दोपहर होते होते तमाम घरों के छत व छप्पर कपड़ों से पट गए। रजाई, तोषक, कंबल व चादर को धूप में सुखाती रही।

फोटो -- जागरण -- धूप खिलने के बाद गांव पहाड़ी पर उड़ रहे पक्षी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.