आम आदमी से जुडे़ नेता थे सुरेंद्र ¨सह: श्रुति चौधरी
संवाद सूत्र,जुई : भिवानी-महेंद्रगढ की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन फौ
संवाद सूत्र,जुई : भिवानी-महेंद्रगढ की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री चौ. सुरेंद्र ¨सह के जन्म दिवस पर गांव गोलागढ़ स्थित उनकी समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुष्प अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौ. सुरेंद्र ¨सह आम आदमी से जुडे़ नेता थे। प्रदेश के हर कार्यकर्ता से उनके सीधे संपर्क थे। वे जमीन से जुड़े नेता थे। मै आज जो भी हूं उनके आशीर्वाद और मेहनत का नतीजा है। उन्होंने एक बार कहा था कि अगर राजनीति में आगे तक जाना है तो आम आदमी को साथ लेकर चलना। पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने कहा कि सुरेंद्र ¨सह आज हमारे बीच नही है पर उनके बताए मार्ग पर चलकर मजबूत व सशक्त प्रदेश बनाने में कामयाब होंगे। इस अवसर पर चेयरमैन शीशराम, सतबीर सिरसी, रघुबीर ढाणीशंकर, प्रदीप गोलागढ, सियाराम, जयपाल ¨सह, राजबीर ¨सह, सुनील शास्त्री, चंचल जुई, मनोज कुमार, राजेश पोहकरवास, आजाद ¨सह, सोमबीर ¨सह, अनिल इंदीवाली, शशीकांत, शुशील कासनी, विकास गरवा, मनोज, सत्यनारायण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।