सुखदर्शन सरोहा बने सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी के प्रधान
जागरण संवाददाता भिवानी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बद्ध अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मच
जागरण संवाददाता, भिवानी : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बद्ध अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर संघ कार्यालय महम रोड पर यादविरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय 15वां त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन में, 165 प्रतिनिधि, 25 ऑब्जर्वर, 20 वालिटियर, 5 अतिथिगण ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू जिला अध्यक्ष का. ओमप्रकाश द्वारा किया गया।
त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सचिव व कोषाध्यक्ष ने गत 3 वर्षों की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट बहस पर 21 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा रिपोर्ट को सर्व सम्मति से पास किया गया। सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सर्व कर्मचारी संघ राज्य कमेटी सदस्य मा. जगरोशन, सुखदेव सिंह, दुलीचंद यादव, पूर्व जिला प्रधान जय प्रकाश परमार, चुनाव अधिकारियों की देखरेख में तीन वर्षों के लिए जिला कमेटी का चुनाव करवाया गया। जिसमें मा. सुखदर्शन सरोहा को प्रधान, सूरजभान सचिव, नरेंद्र दिनोद को उप प्रधान, सुनीता व सरोज को उप प्रधान, धर्मबीर मांढी को कोषाध्यक्ष, सहदेव रंगा व पुरूषोत्तम गौड़ सह सचिव, सोनू राठी ऑडिटर, दलबीर सिंह संगठन सचिव, सुभाष कौशिक को प्रेस सचिव सर्वसम्मति से नव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जय प्रकाश परमार ने नव निर्वाचित जिला कमेटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि 10, 11 और 12 अगस्त को पंचकूला में संघ के राज्य सम्मेलन में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप