विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइटीआइ में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका

By JagranEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 06:47 PM (IST)

राजकीय आइटीआइ में 28 29 और 30 नवंबर को अब तक दाखिलों से वंचित

आइटीआइ में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका
आइटीआइ में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका

जागरण संवाददाता, भिवानी : राजकीय आइटीआइ में 28, 29 और 30 नवंबर को अब तक दाखिलों से वंचित विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। जो विद्यार्थी 21 नवंबर तक आइटीआइ पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर चुके हैं उनको ही दाखिले का मेरिट आधार पर अवसर मिलेगा। दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल से जिस पर रैंक अंकित हो अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड करके संस्थान में सुबह 11 बजे तक जमा करवा दें। इसके अलावा उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाणपत्र भी साथ लाएं। मेरिट में स्थान आने पर मौके पर ही आनलाइन फीस जमा होगी। रिक्त सीटों की संख्या पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

राजकीय आइटीआइ अधिकारियों के अनुसार जो उम्मीदवार 28 नवंबर को सुबह 11 बजे तक मेरिट कार्ड जमा करवा देंगे उनमें से ही मेरिट बनाई जाएगी। दोपहर बाद एक बजे से दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। दाखिला होने पर संस्थान स्तर पर आनलाइन अपलोड किया जाएगा और मेरिट कार्ड स्वीकार कर तुरंत उपस्थिति भी रजिस्टर में दर्ज करा दी जाएगी। भिवानी आइटीआइ में हैं 40 ट्रेड

भिवानी की राजकीय आइटीआइ में 40 ट्रेड हैं। इनमें कुल 812 सीटें हैं। जिनमें 646 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। 166 सीटें अभी भी खाली हैं। इन पर अभी दाखिले होने हैं। आइटीआइ की तरफ से इसके लिए प्रक्रिया आज से शुरू होगी। जो पात्र होंगे उनको मौके पर ही दाखिला दे दिया जाएगा। बाक्स :

नए व पुराने आवेदनों के मेरिट कार्ड के आधार पर बनी मेरिट अनुसार 28 से 30 नवंबर तक रिक्त सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। इन दाखिलों में आरक्षण की व्यवस्था नहीं होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का दाखिला भी मेरिट कार्ड की सामान्य मेरिट आधार पर होगा।

- अनिल कुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय आइटीआइ, भिवानी।