भिवानी में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, करंट लगने से मौत
बाढड़ा कस्बे में एक 15 वर्षीय छात्र नितेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सिंचाई पाइपलाइन लगाते समय ...और पढ़ें
-1793531609251_m.webp)
करंट लगने से छात्र की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
बाढड़ा में 15 वर्षीय छात्र की करंट से मौत।
सिंचाई पाइपलाइन लगाते समय हाईटेंशन तार छुआ।
नितेश कुमार के निधन से गांव में शोक।
संवाद सहयोगी, बाढड़ा। कस्बे में एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक नितेश कुमार (15) का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव बाढड़ा निवासी किसान जयप्रकाश का पुत्र नितेश कुमार स्कूल के बाद घर लौट कर सिंचाई के लिए पाइप लाइन लगा रहा था।
उसी दौरान अचानक एक पाइप वहां से गुजर रही हाइटेंशन आपूर्ति लाइन को छू गया, जिससे नितेश करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कस्बे के जुई रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नितेश के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया।