Move to Jagran APP

अब तक 12 हजार क्विंटल सरसों की खरीद, किसानों के खातों में पहुंचे 40 लाख

खरीद में आई तेजी से किसानों को मिली राहत जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी नगर की

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 05:50 PM (IST)
अब तक 12 हजार क्विंटल सरसों की खरीद, किसानों के खातों में पहुंचे 40 लाख
अब तक 12 हजार क्विंटल सरसों की खरीद, किसानों के खातों में पहुंचे 40 लाख

खरीद में आई तेजी से किसानों को मिली राहत

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

दादरी नगर की नई अनाज मंडी में शनिवार को ओपन खरीद में बंपर सरसों की आवक हुई। एक से पांच अप्रैल तक के शेड्यूल में शामिल जिन गांवों के किसान उस दौरान अपनी फसल नहीं बेच पाएं थे उन सभी किसानों ने मंडी पहुंचकर अपनी फसल बेची। इस दौरान दर्जनों गांवों के किसानों से पांच हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। जिससे पहले किसी कारणवश फसल नहीं बेच पाए किसानों ने राहत की सांस ली। सरसों खरीद के साथ ही हैफेड द्वारा सरसों का उठान भी करवाया जा रहा है। वहीं तीन अप्रैल तक फसल बेचने वाले किसानों के खातों में उनकी फसल के रुपये भी पहुंचा दिए गए है। 6 अप्रैल को मंडी में एक से पांच अप्रैल तक के शेड्यूल में फसल बेचने ये वंचित रहने वाले किसानों को फसल बेचने के लिए बुलाया गया था। मंडी में देरी से हुई खरीद शुरू और दूसरे कारणों के चलते पहले फसल नहीं बेच पाए किसान दूसरी बार मिले मौके को गंवाना नहीं चाहते थे। दर्जनभर से अधिक गांवों के किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दोबारा से मिले का लाभ उठाते हुए अपनी फसल सरकारी भाव अनुसार बेचकर राहत की सांस ली।

स्थानीय नई अनाज मंडी में हैंडलिग एजेंटों के जरिए सरसों की खरीद बुधवार से शुरु हुई थी लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में खरीद पहले नहीं हुई। पिछले तीन दिन में कुल 6 हजार 621 क्विंटल की खरीद हो पाई थी जबकि ओपन खरीद में एक दिन में ही करीब 5 हजार क्विटल की खरीद हो गई। उल्लेखनीय है कि शहर की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और हैफेड अधिकारियों के बीच खरीद की शर्तों को लेकर हुए गतिरोध के कारण निर्धारित 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरु नहीं हो पाई थी। जिसके चलते हैफेड ने कुछ किसानों से अपने स्तर पर भी खरीद की थी। लेकिन बाद में गतिरोध समाप्त होने पर मंडी में 3 अप्रैल को हैंडलिग एजेंटों के जरिए खरीद शुरु हो पाई थी। उसके बाद से मंडी में फसल खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

बाक्स:

8 हजार बैगों का किया उठान

मंडी मैनेजर रामनारायण ने बताया कि मंडी में खरीद के साथ साथ हैफेड द्वारा सरसों उठान का कार्य भी किया जा रहा है। शुक्रवार तक मंडी में करीब 7 हजार क्विंटल की खरीद हुई थी जिसमें से 8 हजार बैगों में 6 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। शनिवार को हुई सरसों का भी जल्द उठान करवा दिया जाएगा।

बाक्स

अब तक 12 हजार क्विंटल सरसों की की हो चुकी खरीद

मंडी प्रबंधक रामनारायण ने बताया कि किसानों की फसल सुचारू रूप से खरीद जा रही है। फसल खरीद के दौरान किसानों की सभी समस्याओं का ध्यान रखा जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि पहले 7 हजार क्विंटल और शनिवार को 5 हजार क्विंटल को मिलाकर कुल 12 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है।

बाक्स:

50 किसानों को मिली राशि

तीन अप्रैल तक सीधे तौर पर हैफेड को सरसों बेचने वाले किसानों को सरकारी भाव के अनुसार फसलों के रुपये उनके खातों में डाल दिए गए है। उस दौरान फसल बेचने वाले 50 किसानों को 40 लाख रुपये की राशि मिली है। चार अप्रैल को फसल बेचने वाले किसानों को जल्द ही फसल की राशि उनके खातों में डाली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.