विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी जिले के बाढड़ा में SIR को लेकर SDM ने की बैठक, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

Published: Wed, 12 Aug 2026 03:40 PM (IST)

एसडीएम बाढड़ा आशीष सांगवान ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

एसडीएम बाढड़ा एसआईआर को लेकर की बैठक करते हुए।

एसडीएम बाढड़ा एसआईआर को लेकर की बैठक करते हुए।

HighLights

  1. एसडीएम बाढड़ा ने एसआईआर के दूसरे चरण पर की बैठक

  2. त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा

  3. मतदाताओं को नोटिस का जवाब बीएलओ को देना होगा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। एसआईआर प्रक्रिया के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होने के बाद अब प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके तहत मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।

इन मतदाताओं को नोटिस से संबंधित कागजात बीएलओ को जमा करवाने हैं। इस कार्य में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। ऐसे में सभी इस कार्य में सहयोग करें।

एसडीएम बाढड़ा आशीष सांगवान ने एसआइआर के दूसरे चरण के तहत किए जा रहे कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है और इस कार्य में मतदाताओं के साथ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग बेहद जरूरी होता है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया है और उसके बाद मिलान नहीं हुए मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नोटिस प्राप्त करने वाले संबंधित मतदाता को अपने जवाब में पात्रता के कागजात बीएलओ को जमा करवाने हैं। केवल विशेष परिस्थिति में ही मतदाता को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। नोटिस का जवाब ऑनलाइन भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- एसआईआर का असर: उत्तर प्रदेश में घटेंगे 4-5 हजार पोलिंग बूथ, चुनाव खर्च में होगी बड़ी बचत

यह भी पढ़ें- Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में एसआईआर का सेकेंड फेज, सिर दर्द बन गया 'नितिन' नाम