स्वाभिमान का अपमान नहीं करेंगे सहन, पद्मावती रिलीज हुई तो खैर नहीं: साध्वी
देवा इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने राजपूत करणी सेना के पदों से दिया इस्तीफा करणी सेना
देवा इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने राजपूत करणी सेना के पदों से दिया इस्तीफा
करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा मंच पर मीडिया से बदसलूकी असहनीय
साध्वी बोली मुख्यमंत्री को गुप्त रोग से ग्रसित बताना ¨नदनीय
फोटो 30 बीड्ब्ल्यूएन 06 की सीरीज
जागरण संवाददाता, भिवानी:
पद्मावती फिल्म रिलीज हुई तो खैर नहीं। इसके बाद लोगों ने कड़ा कदम उठाया तो इसके लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी। ¨हदुस्तान के स्वाभिमान का अपमान किसी भी कीमत सहन नहीं किया जा सकता है। देवा फाउंडेशन के सदस्यों ने करणी सेना से इस्तीफा दे दिया है। अब उनका करणी सेना से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री को गुप्त रोग से ग्रसित बताना गलत है इसकी जितनी ¨नदा की जाए कम है। शनिवार को देवा इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर साध्वी देवा ठाकुर भिवानी में पत्रकारों से रूबरू हो रही थी।
मुख्यमंत्री को गुप्त रोग से ग्रसित बताना ¨नदनीय
एक सवाल के जवाब में साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को गुप्त रोगी बताना बहुत ही ¨नदनीय है। इस तरह की भाषा का प्रयोग करने वालों ने यह कह कर सही नहीं किया। हम मुख्यमंत्री का सम्मान करते हैं। साध्वी ने तीन तलाक के फैसले पर प्रधानमंत्री की भी सराहना की। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था।
पद्मावती के सम्मान में देश की जनता कुछ भी कदम उठा सकती है
करणी सेना में फूट के बाद आंदोलन तो कमजोर नहीं होगा। इस सवाल पर साध्वी ने कहा कि आंदोलन कमजोर नहीं होगा। नई करणी सेना बनेगी। वह बोली जब 16 हजार रानियां हमारे गौरव के लिए जौहर कर सकती हैं तो इस देश की जनता उनके सम्मान के लिए कोई भी कदम उठा सकती है। इस मौके पर सतीश कुमार लारा, गौतम, दीपक रेवाड़ी, बंटी, जोनी, कंवरपाल देवसर, जीतू रतेरा आदि उनके साथ मौजूद थे।