खेलों के सामान और खेल मैदान विकसित करने के लिए स्कूलों में भेजी राशि
जागरण संवाददाता भिवानी सेकेंडरी शिक्षा पंचकुला के डायरेक्टर जनरल ने खेलों के सामान
जागरण संवाददाता, भिवानी :
सेकेंडरी शिक्षा पंचकुला के डायरेक्टर जनरल ने खेलों के सामान और खेल मैदान विकसित करने के लिए दो करोड़ रुपये की राशि जारी है। यह राशि स्कूलों में भेज दी गई है। इस संबंध में डायरेक्टर जनरल की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। यह राशि सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों के लिए जारी की गई है। हालांकि मिडिल और प्राइमरी स्कूलों से भी इसके बारे में डिमांड मांगी गई थी। लेकिन इन स्कूलों के लिए अभी राशि जारी नहीं की गई है। 10 स्कूलों को मिली है राशि
खेलों के लिए जिन स्कूलों ने राशि की डिमांड की थी। उसके आधार पर भिवानी के 10 स्कूलों के लिए 10 लाख 16 हजार 400 रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि स्कूलों द्वारा की गई डिमांड के अनुसार ही जारी की गई है। डिमांड करने वालों की संख्या सैकड़ों में है पर फिलहाल इन स्कूलों की ही राशि जारी हुई है। पिछले साल जुलाई में राशि जारी होती तो अच्छा होता
यह राशि पिछले साल जुलाई में जारी होनी थी। अब परीक्षा का समय है और स्कूली खेल ब्लाक स्तर पर अगस्त, सितंबर अक्टूबर तक जिला स्तर के खेल पूरे हो चुके हैं। पूरे हो चुके हैं। यह राशि पहले जारी होती तो खिलाड़ियों के लिए उपयोग हो सकती थी। मिडिल और प्राइमरी स्कूलों के लिए भी राशि जारी की जाए
डिमांड तो मिडिल और प्राइमरी स्कूलों से भी मांगी गई थी। इन स्कूलों ने डिमांड भेजी भी थी लेकिन इनके लिए राशि जारी नहीं की गई। इससे इन स्कूलों के खिलाड़ियों में निराशा बनी है। जिन सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों की राशि जारी नहीं की गई है उनकी भी जारी की जाए।
विनोद पिकू, प्रधान
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति