Move to Jagran APP

पूरी सवारियों के साथ दौड़ीं रोडवेज बसें, नहीं दिखी शारीरिक दूरी

दादरी रोडवेज डिपो से शुक्रवार को पूरी सवारियों के साथ रोडव

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:30 AM (IST)
पूरी सवारियों के साथ दौड़ीं रोडवेज बसें, नहीं दिखी शारीरिक दूरी
पूरी सवारियों के साथ दौड़ीं रोडवेज बसें, नहीं दिखी शारीरिक दूरी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी रोडवेज डिपो से शुक्रवार को पूरी सवारियों के साथ रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। एक बस में सभी 52 सीटों पर सवारियों के यात्रा करने से उनके बीच शारीरिक दूरी का पूरी तरह अभाव दिखाई दिया। कुछ रूटों पर सवारियां अधिक होने के चलते एक-दो बसों में तो यात्रियों को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा। लेकिन कुछ रूटों पर सवारियां कम होने से सीटें खाली भी रहीं। सभी 52 सीटों पर यात्रियों के बैठने से भले ही उनमें शारीरिक दूरी का अभाव रहा हो, लेकिन बस स्टैंड परिसर में पहुंचने से पहले बसों को वर्कशॉप में पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा था। शुक्रवार को दादरी डिपो से रोडवेज की करीब 70 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन हुआ। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही हरियाणा रोडवेज मुख्यालय द्वारा रोडवेज बसों में सभी 52 सीटों पर यात्रियों को बैठाने के आदेश दिए गए थे। जबकि उससे पहले कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए केवल 35 यात्रियों को ही बैठाया जा रहा था। हालांकि शुक्रवार को उम्मीद के अनुसार यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर नहीं किया। लॉकडाउन से पहले तक कई रूटों पर बसों में निर्धारित सीटों से अधिक सवारियां दिखाई देती थी। लेकिन शुक्रवार को काफी कम यात्री ही दिखाई दिए। बाक्स :

loksabha election banner

सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिग की थी व्यवस्था

रोडवेज अधिकारियों द्वारा यूं तो बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हैंड वाश, सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनिग की व्यवस्था की गई है। रोडवेज परिचालकों द्वारा काऊंटर पर टिकट देते समय ही थर्मल स्कैनर से यात्रियों के तापमान की जांच की जा रही थी। लेकिन यात्री भी अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक गंभीर नजर नहीं आए। अधिकांश यात्रियों द्वारा अपने स्तर पर सैनिटाइजर इत्यादि का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। बाक्स :

यात्री बोले-लगाकर रखेंगे मास्क

दादरी से रेवाड़ी की बस में सवार विजय ने बताया कि उसे किसी जरुरी कार्य से कनीना जाना है। उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर यात्रियों के बैठने से अब शारीरिक दूरी तो रहेगी नहीं, लेकिन वे पूरी कोशिश करेंगे कि वे किसी के संपर्क में न आ सकें। उसी बस में सवार रुपेंद्र ने बताया कि उसे रेवाड़ी जाना जरुरी था। ट्रेन न चलने से उसने बस में जाना मुनासिब समझा। रुपेंद्र ने कहा कि वह खुद फेस मास्क लगाकर रखने के साथ ही साथ वालों यात्रियों का भी ध्यान रखेगा कि वे भी फेस मास्क पहने रहें। दादरी से भिवानी जाने वाली बस में सवार महिपाल ने बताया कि उसे यात्रा के दौरान कोरोना का भय तो सता रहा है, लेकिन भिवानी स्थित एक अस्पताल से दवाईयां लाना भी जरुरी है। बाक्स :

70 बसों का हुआ संचालन

दादरी रोडवेज डिपो के ड्यूटी इंचार्ज अजीत फौगाट ने बताया कि शुक्रवार को करीब 70 बसों का संचालन हुआ। दादरी डिपो में 105 बसें हैं। शनिवार से लॉकडाउन से पहले वाले रोटेशन के अनुसार बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों द्वारा इजाजत दी जाएगी, वहां पर पुरानी रोटेशन के अनुसार लंबी रूट की बसें भी भेजी जाएगी। फिलहाल राजस्थान के जयपुर में बसें जा रही हैं। लेकिन दिल्ली व चंडीगढ़ द्वारा अनुमति न देने के कारण वहां बसें नहीं भेजी जा रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.