Move to Jagran APP

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी

बाढड़ा: केंद्र व प्रदेश सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों से लगातार ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 11:52 PM (IST)
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी

संवाद सहयोगी, बाढड़ा: केंद्र व प्रदेश सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों से लगातार खिलवाड़ कर रही है। सरकार की इन नीतियों के विरोध में देशभर के रिटायर्ड कर्मचारी आगामी 26 अक्टूबर को दिल्ली के दीनदयाल मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय कस्बे के केनाल विश्रामगृह में हलकाध्यक्ष ज्ञानीराम की अध्यक्षता में लिया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर संगठन की बाढड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कर्मचारी नेता महेंद्र डालावास को हलका उपाध्यक्ष, पूर्व डीएफओ महेंद्र पंचगावां को महासचिव, राजबीर डालावास को सहसचिव, निहाल ¨सह हुई को सलाहकार व रामजीलाल को संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत सांगवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं। कर्मचारियों को नई पेंशन नीति में भागीदारी करने के अलावा अन्य योजनाओं से जानबूझ कर वंचित रखा जा रहा है। रिटायर्ड कर्मचारी इस बारे में पहले भी कई बार आंदोलन कर दोनों सरकारों को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षुब्ध होकर सभी कर्मचारी अब राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आगामी 26 अक्टूबर को दिल्ली के दीनदयाल मार्ग स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में उनके अलावा महिला ¨वग अध्यक्ष संतरो देवी, महासचिव ओमप्रकाश शमर, कोषाध्यक्ष अतर¨सह, शंकुतला, चंद्रपति, छतर¨सह छिल्लर, उमेश भारद्वाज, धर्मपाल ¨सह, होशियार ¨सह सोनी, प्रवेश फौगाट, ईश्वर ¨सह, ईश्वर मान, राममेहर काकड़ौली इत्यादि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.