मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने शहर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, भिवानी
मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने शहर में प्रदर्शन करते हुए जुलूस की शक्ल में विधायकों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान रत्न कुमार जिदल कर रहे थे। कर्मचारी सुबह सुरेंद्र सिंह पार्क में एकत्रित हुए वहां से चिड़ियाघर रोड होते हुए विधायकों के निवास स्थान पर गए। उन्होंने विधायक घनश्याम सर्राफ, विपक्ष नेता किरण चौधरी, बवानीखेड़ा विधायक बिशम्बर वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को प्रमुखता से हल किए जाने की जरूरत है। ताकि उनका भी घर का गुजर बसर हो सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के प्रति शुरू से ही उदासीन रवैया अपनाए हुए है। जबकि कुछ मांगों पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जताई थी। इसके बावजूद कोई परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से रिटायर्ड कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करता आ रहा है, लेकिन सरकार ने हमेशा ही कर्मचारियों के संघर्षों को नजर अंदाज किया है। इस अवसर पर राज्य वरिष्ठ उप प्रधान एसके सिगला, मा. वजीर सिंह राज्य उप प्रधान, कमल सांगवान जिला उप प्रधान, अनिल मुंजाल, रामकिशन, राज कुमार, निर्मल सिंह, बलवान सिंह, रामकिशन, फतेह सिंह, महेंद्र सिंह, प्रकाश, जगदीश सिंह, मा. रण सिंह, फलचंद, ओम प्रकाश घुसनकानी, बलजीत, कमल, प्रताप सिंह सहित अनेक रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे। यह हैं मांगे
पेंशन में बढ़ोतरी करने, कैशलैश सुविधा लागू करने, डीए पर लगी रोक हटाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कृषि काले कानूनों पर रोक, रेलवे टिकट में सीनियर सिटीजन को रियायत देने, आश्रितों को एलटीसी की सुविधा देने, रिटायर्ड कर्मचारियों को सस्ते रेट पर मकान बनाकर दिये जाने सहित अन्य मांगों को लागू करवाने की मांग की।