अखंड भारत संकल्प दिवस पर देश को दुनिया का सिरमौर बनाने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, भिवानी : अखंड भारत महज एक सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है। अखंड भारत संक
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, भिवानी : अखंड भारत महज एक सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है। अखंड भारत संकल्प दिवस पर देश को दुनिया का सिरमौर बनाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवक पंकज कसेरा ने कहा कि जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो जो स्वयं को इसका पुत्र मानता हो वंदेमातरम जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो ऐसे असंख्य अंत: करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना कैसे भूला जा सकता है। जब तक भारत खंडित है हमारा मिशन जारी रहेगा। इस मौके पर लोगों को इस मिशन को कामयाब बनाने का भी संकल्प भी दिलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें