Move to Jagran APP

बादल छाने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता,भिवानी : सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से मौसम भी सुहाना

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 06:40 PM (IST)
बादल छाने से लोगों को मिली गर्मी से राहत
बादल छाने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता,भिवानी : सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से मौसम भी सुहाना बना रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश के साथ-साथ लोगों को गर्मी से राहत की संभावना जताई जा रही है। रविवार को जिलेभर में हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट हो गई और लोगों को राहत मिली। इसका असर सोमवार को भी साफ देखने को मिला। बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर में हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक मापी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.